फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryanvi artist raped, aborted

Hisar News: संशोधित-हरियाणवी कलाकार से किया दुष्कर्म, गर्भपात कराया

Mon, 14 Aug 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 14 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi artist raped, aborted
हिसार। जिले की एक हरियाणवी कलाकार से यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर निवासी आशु मलिक ने शहर के एक होटल में दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना लिया। कई दिनों तक रोहतक में एक फ्लैट में बंधक बनाकर शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गोली देकर गर्भपात करवाया। विरोध करने पर पिटाई की, उसका दांत तोड़ दिया। इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने आशु मलिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहतक के शहर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी 24 साल की बेटी हरियाणवी कलाकार है। उत्तर प्रदेश के मोदीनगर( गाजियाबाद)) निवासी आशु मलिक बेटी के साथ काम करता है। उसने 21 जून 2022 को बेटी को हिसार बुलाया और एक होटल में ले गया। वहां पर आरोपी ने पेय पदार्थ में नशा मिलाकर उसे पिला दिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

रोहतक पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार की ट्रांसफर
16 जुलाई 2023 को रोहतक में आरोपी ने बेटी को गर्भपात की गोली खिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अगले दिन आशु मलिक का दोस्त विकास उसे एक अस्पताल लेकर गया था। बाद में आशु उसे एक फ्लैट में ले गया और बंधक बनाकर रखा। जब बेटी ने विरोध किया तो मारपीट की और दांत तोड़ दिया। 25 जुलाई को बेटी रोहतक से किसी तरह घर आई और इस संबंध में रोहतक के शहर थाना पुलिस में शिकायत दी, पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार महिला थाना ट्रांसफर कर दी। इस संबंध में पुलिस ने आशु मलिक (मोदीनगर), रोहतक निवासी विकास और राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed