फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Weather will change from today, possibility of rain for three days

Haryana Weather: आज से बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश की संभावना, येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी

Fri, 29 Mar 2024 12:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 12:05 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब के मध्य में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ऊपर रहा।

विज्ञापन
Haryana Weather: Weather will change from today, possibility of rain for three days
Weather Update - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा में शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा। इसके साथ ही तीन दिन तक बारिश की संभावना रहेगी। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 29 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पंजाब के मध्य में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा।

विज्ञापन


इससे पूरे प्रदेश में बिखराव वाली बारिश होगी। हालांकि पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल आदि में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस विक्षोभ का असर 31 मार्च तक रहेगा।
विज्ञापन


इसके बाद 2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मगर यह पहले के मुकाबले कमजोर रहेगा। विक्षोभ के आने पर दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और गुजरने के बाद तापमान में कुछ गिरावट आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस माह में जिले में हुई सामान्य से 70 प्रतिशत ज्यादा बारिश
जिले में इस माह में सामान्य से 70 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हुई है। आईएमडी के मुताबिक इस माह के 28 दिनों में 10.4 एमएम सामान्य बारिश होती है, जबकि इस बार इस अवधि में 17.6 एमएम पानी बरसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed