फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Update: rain is expected today and tomorrow

Haryana Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, आज और कल बारिश के आसार

Thu, 03 Feb 2022 01:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 01:41 AM IST
सार

लगातार दूसरे दिन प्रदेश में कई जगह गहरी धुंध छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है।

विज्ञापन
Haryana Weather Update: rain is expected today and tomorrow
क्या है आपके यहां के मौसम का हाल - फोटो : self

विस्तार

हरियाणा में मौसम का मिजाज गुरुवार से बदल रहा है। गुरुवार और शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में 3 फरवरी की रात व 4 फरवरी को बादलवाई और कहीं-कहीं गरज-चक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें ः पानीपत: असम से प्रेम विवाह करके लाया, सट्टे के कर्ज के बाद छोड़कर भागा, नोट लिखा- माफ कर देना मुझे

विज्ञापन


उधर, बुधवार को लगातार दूसरे दिन सुबह की शुरुआत गहरी धुंध से हुई। धुंध के कारण सुबह सात बजे तक दृश्यता सिर्फ 100 मीटर ही रही। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होता रहा। सुबह 11 बजे धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। दिन ढलने तक सूर्य व बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही। सूर्य अस्त होने के बाद मौसम में फिर से ठंडक बढ़ गई। यह धुंध फसलों के लिए फायदेमंद है। इस दौरान दिन के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई और यह 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed