{"_id":"61fae0a233412d380068b9fc","slug":"due-to-high-debt-youth-ran-away-leaving-wife-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: असम से प्रेम विवाह करके लाया, सट्टे के कर्ज के बाद छोड़कर भागा, नोट लिखा- माफ कर देना मुझे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत: असम से प्रेम विवाह करके लाया, सट्टे के कर्ज के बाद छोड़कर भागा, नोट लिखा- माफ कर देना मुझे
Thu, 03 Feb 2022 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:20 AM IST
सार
लापता होने से पहले पति ने नोट लिखा छोड़ा जिसमें लिखा कि माफ कर देना मुझे। अब पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में जगन्नाथ विहार का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह सट्टे में लाखों की रकम हार गया था। इसके बाद वह पत्नी को छोड़कर भाग गया। युवक चार साल पहले असम से एक युवती को प्रेम विवाह करके लाया था। अब वह सात माह की गर्भवती है और आरोपी युवक भाग निकला। महिला के लिए युवक ने एक नोट भी छोड़ा है। उसमें लिखा है कि उसे माफ कर देना। अब पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जगन्नाथ विहार कॉलोनी निवासी मिट्ठू चानना ने बताया कि उसका पति दिनेश चानना चार वर्ष पहले असम के गुहाटी में पायदान का कारोबार करता था। वहीं पर पायदान बनाकर बेचा करता था। इसी दौरान उसकी जान पहचान हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। दिनेश उसे यहां जगन्नाथ विहार कॉलोनी में ले आया था। 28 जनवरी दोपहर दिनेश उसे ये कहकर गया था कि वह कुछ देर में वापस आ जाएगा लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। उसने अपने देवर सन्नी के साथ मिलकर दिनेश के कपड़ों की जांच की तो पैंट की जेब से एक नोट मिला। उसमें लिखा था कि उसे माफ कर देना। नोट में चार लोगों के नाम व मोबाइल नंबर लिखे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दिनेश सट्टेबाजी का भी काम करता था। वह 32 लाख रुपये सट्टे में हार गया था जबकि 16 लाख रुपये उसने जीते थे। उसको इन चार लोगों ने 16 लाख रुपये नहीं दिए इसलिए वह परेशान था। अब किला थाना पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।