फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather update cold wave mausam update news

Haryana Weather: माह के आखिरी 10 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 25 दिसंबर से बूंदाबांदी-ओलावृष्टि की संभावना

Fri, 20 Dec 2024 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 12:02 PM IST
सार

वीरवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह के समय हल्का कोहरा व बादल छाए रहे। दिन भर करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पूर्वी व उत्तरी हवाएं चली, जिनके कारण दिन में भी ठंड का अहसास हुआ।

विज्ञापन
Haryana Weather update cold wave mausam update news
हिसार का माैसम - फोटो : संवाद

विस्तार

दिसंबर के आखिरी 10 दिन कड़ाके की सर्दी वाले होंगे। माह के आखिर में रात की तरह दिन में भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को सुबह के समय हिसार में कोहरे का असर दिखाई दिया। कोहरे के कारण वाहनों की गति पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अभी पांच दिन सर्दी का प्रकोप रहेगा। 25 दिसंबर के बाद एक बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके असर से बूंदाबांदी से लेकर ओलावृष्टि की संभावना रहेगी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून सीजन के बाद मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। ऊपरी जेट धाराओं के उत्तरायण होने से लगातार कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिनके असर से उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर हल्की बर्फबारी और मैदानी राज्यों में तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलने से मैदानी राज्यों में केवल सूखी ठंड और शीतलहर से गंभीर शीतलहर देखने को मिल रही है। दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में भी दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर बना हुआ है। वीरवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह के समय हल्का कोहरा व बादल छाए रहे। दिन भर करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पूर्वी व उत्तरी हवाएं चली, जिनके कारण दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

बुधवार रात को सक्रिय हुआ कमजोर पश्चिमी विक्षोभ वीरवार को आगे निकल चुका है। इस कारण से शुक्रवार को तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद 23 दिसंबर को फिर से एक विक्षोभ आएगा, लेकिन इसके असर से सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ही होगी। मगर इसके बाद 26 दिसंबर, 29 दिसंबर व 2 जनवरी को एक-एक करके तीन विक्षोभ आएंगे। ऊपरी वायुमंडल की जेट धाराऔं के दक्षिणायन होने से ये विक्षोभ असरदार साबित होंगे। इसके प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के अलावा मैदानी राज्यों में तेज गति से हवाएं चलने बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बन रही है, जिससे कोल्ड वेव, कोहरा, कोल्ड डे की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

झज्जर में सुबह के समय गहराया कोहरा, दृश्यता 20 मीटर तक रही

पिछले तीन दिन से लगातार सुबह के समय कोहरा छा रहा है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही हैं। वाहन चालक रेंग-रेंग कर वाहनों को गणतंव्य तक लें यां रहे हैं।शुक्रवार को सुबह की दृश्यता करीब 20 मीटर दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट यारी कर रखा हैं। बढ़ती ठंड ने लोगों को कंपकंपाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। न्यूनतम तापमान के साथ अब अधिकतम तापमान भी घटने लगा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा अधिक ठंड होने की संभावना है।

बढ़ती धुंध के कारण लोगों को सुबह व शाम के समय लोगों को ज्यादा जरूरी होने पर ही अपने घरों से निकला चाहिए और वाहन चलाते समय गाड़ी की रफ्तार को धीमा रखना चाहिए ताकि हादसे से बचा जा सके। वहीं धुंध के चलते दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। अल सुबह धुंध के चलते दोपहिया वाहन चला पाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण अंचल में धुंध का प्रभाव अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed