{"_id":"65925bc91b18d538fc0cd7ab","slug":"haryana-weather-red-and-orange-alert-of-fog-on-first-day-of-year-no-sunlight-in-many-districts-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: साल के पहले दिन कोहरे का रेड व ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बादलवाही के कारण नहीं निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: साल के पहले दिन कोहरे का रेड व ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बादलवाही के कारण नहीं निकली धूप
Mon, 01 Jan 2024 11:59 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:59 AM IST
सार
हरियाणा में एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 7 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव आएगा। अगर हवाएं शांत रहीं तो घना कोहरा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
कोहरे का कहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साल के आखिरी दिन ठंड ने पूरे प्रदेश के लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कोल्ड डे की स्थिति रही। कई जिलों में बादलवाही के कारण धूप ही नहीं निकली। उधर, आईएमडी ने नए साल के पहले दिन कोहरे को लेकर रेड व ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से नमी वाली दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी तेज हवाएं चलने से धीरे-धीरे कोहरा की परत छंटने लगी है। हालांकि आने वाले दो दिनों दिनों में सुबह आमजन कोहरा से राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि वातावरण में नमी बहुत ज्यादा है। अगर हवाएं शांत रहीं तो घना कोहरा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 जनवरी को पश्चिमी आगे निकल जाएगा और एक बार फिर से बर्फीली हवाएं अपना असर दिखाएंगी। इससे रात के तापमान में फिर से गिरावट आएगी। साथ ही शीतलहर का भी आगाज होगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर पाला जमने की भी संभावना है। प्रदेश एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 7 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव आएगा। इसके असर से 8 व 9 जनवरी को बादल वाही और सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में अधिकतम तापमान
करनाल-10.0
फतेहाबाद-10.6
पानीपत-11.7
कुरुक्षेत्र-12.0
अंबाला-12.3
सिरसा-13.0
हिसार-13.2
सोनीपत-13.4
नारनौल-18.2