फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Orange alert of dense fog, severe cold day for today and tomorrow

Haryana Weather: अधिकतम तापमान 9 डिग्री तक लुढ़का, आज व कल घने कोहरे, सीवियर कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट

Fri, 05 Jan 2024 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार, चंडीगढ़ (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार, चंडीगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 12:26 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। घना कोहरा, शीत लहर व सीवियर कोल्ड डे प्रचंड तेवर दिखा रहा है, जिससे दिन व रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।

विज्ञापन
Haryana Weather: Orange alert of dense fog, severe cold day for today and tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में वीरवार को कई इलाकों में धूप निकली, मगर ठंड से राहत नहीं मिली है। अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से 6-9 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। इन जिलों में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई है। वहीं, सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह और रात के वक्त दृश्यता 50 से 200 मीटर तक दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पांच और छह जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, दोनों दिन भी ठंडे और भीषण ठंडे दर्ज किए जाएंगे। मौसम विभाग ने बताया है कि आठ जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे नौ जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के बाद मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।
विज्ञापन

 

गुरुवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.7 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। करनाल में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अभी न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा, वहीं, दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में आज और कल घने कोहरे व सीवियर कोल्ड डे, ऑरेंज अलर्ट
हाड़ कंपा देने वाली ठंड से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में घने कोहरे व सीवियर कोल्ड डे को लेकर आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। हालांकि 8 से 10 जनवरी के बीच बूंदाबांदी की संभावना को देखते हुए ठंड से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है मगर इसके बाद फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक ठंडी हवा चलने के कारण पिछले तीन-चार दिन से निचले स्तर पर कोहरे में कमी आई थी। मगर ऊपरी सतह पर सघन कोहरा छाया हुआ है, जो बादलों जैसा दिखता है। इस कारण कई जगहों पर सूर्य के दर्शन ही नहीं हो रहे हैं तो कहीं-कहीं हल्की धूप निकल रही है, जिससे दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है और दिन में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति भी बन रही है। गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 9.0 से 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

 

आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि तीन दिन हाड़ कंपा देने वाली ठंड रहेगी। 7 व 8 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाके में मौसम में बदलाव व तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। 8 से 10 जनवरी के दौरान प्रदेश कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान ठंड के कहर से कुछ राहत भी मिलेगी। मगर 11 जनवरी के बाद एक बार फिर से हवाओं की दिशा बदलने से कड़ाके की ठंड फिर से अपना असर दिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed