{"_id":"669403efdd26c3235c0f1af8","slug":"haryana-weather-monsoon-will-remain-weak-in-the-state-for-two-days-will-increase-from-july-17-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: प्रदेश में मानसून दो दिन रहेगा कमजोर, 17 जुलाई से आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: प्रदेश में मानसून दो दिन रहेगा कमजोर, 17 जुलाई से आएगी तेजी
Sun, 14 Jul 2024 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:29 PM IST
सार
17 को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। कम दबाव का क्षेत्र बनने से बंगाल की खाड़ी से भी नमी मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून दो दिन अभी कमजोर रहेगा। 17 जुलाई से इसमें तेजी आएगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक 17 जुलाई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके अलावा 15 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इस कारण से वहां से नमी मिलेगी।
विज्ञापन
इस दौरान 17 जुलाई को उत्तरी व पूर्वी जिलों और 18 व 19 जुलाई को पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना रहेगी। इसके अलावा 22 जुलाई को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से 26 जुलाई तक प्रदेश में अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन
फिलहाल प्रदेश में 16 जिलों में इस माह में सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद व पलवल शामिल है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ व नूंह में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, रविवार को गुरुग्राम, झज्जर व रोहतक में बिखराव वाली बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन