{"_id":"667b05bcdc9b42293c0d872e","slug":"haryana-weather-monsoon-will-enter-the-state-on-june-28-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: 28 जून को प्रदेश में प्रवेश करेगा मानसून, 28 व 29 जून को भारी बारिश का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: 28 जून को प्रदेश में प्रवेश करेगा मानसून, 28 व 29 जून को भारी बारिश का येलो अलर्ट
Wed, 26 Jun 2024 04:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:31 AM IST
सार
राजस्थान में पूर्वी व पश्चिमी हवाओं का टकराव क्षेत्र बनने से आज-कल बारिश के आसार बन रहे हैं। हरियाणा में 28 जून को मानसून प्रवेश करेगा, भारतीय मौसम विभाग ने 28 व 29 जून को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मानसून अलर्ट प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा-राजस्थान पर पूर्वी व पश्चिमी हवाओं का टकराव क्षेत्र बनने से प्रदेश में 26 और 27 जून को बारिश की संभावना रहेगी। मानसून 28 जून को प्रदेश में प्रवेश करेगा। भारतीय मौसम विभाग ने 28 और 29 जून को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाएं आ रहीं हैं। अरब सागर पर भी एक चक्रवात बन रहा है, जिससे मैदानी राज्यों में अरब सागर से भी प्रचुर मात्रा में दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं नमी लेकर आ रहीं हैं।
विज्ञापन
उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इन तीनों के असर से 26 और 27 जून को तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ प्री मानसून की गतिविधियां होंगी। ये गतिविधियां मानसून को भी लाने में सहायक साबित होंगी।
विज्ञापन
बादल छाने के कारण दिन के तापमान में आई गिरावट
हरियाणा व एनसीआर में मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान महेंद्रगढ़ में बूंदाबांदी भी हुई। इस कारण दिन के तापमान में गिरावट आई। प्रदेश में दिन का तापमान 37 से 41 डिग्री और रात का तापमान 24 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार सुबह 8:30 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक सोनीपत में 32.5 मिमी, रेवाड़ी में 21, अंबाला में 14.1 मिमी, यमुनानगर में 10, पानीपत में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई।