Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Monsoon turf line again reaches the state, monsoon becomes active

Haryana Weather: मानसून टर्फ रेखा फिर से प्रदेश पर पहुंची, सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश

Tue, 20 Aug 2024 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 12:23 AM IST
सार

इस माह में प्रदेश में अभी तक 128.7 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 97.2 एमएम है।

विज्ञापन
Haryana Weather: Monsoon turf line again reaches the state, monsoon becomes active
ऑटो मार्केट रोड पर बरसात के पानी से गुजरते वाहन चालक। - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून टर्फ रेखा के एक बार फिर से प्रदेश पर पहुंचने से कमजोर पड़े मानसून में फिर से सक्रियता आई है। इसके असर से सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 26 अगस्त तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके अलावा एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी पश्चिमी पाकिस्तान पर सक्रिय है। इसके असर से मानसून टर्फ रेखा एक बार फिर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पहुंच गई है। अब 20 से 26 अगस्त के दौरान इन क्षेत्रों में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
विज्ञापन


इस मौसम प्रणाली के असर से 20 व 21 अगस्त को अधिकतर स्थानों और 22 से 26 अगस्त के दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां होंगी। बाकी क्षेत्रों में बिखराव वाली हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस माह में सामान्य से 32 प्रतिशत ज्यादा बारिश
इस माह में प्रदेश में अभी तक 128.7 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 97.2 एमएम है। इस माह में अब तक सामान्य से 32 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य बारिश 303 एमएम के मुकाबले 246 एमएम पानी बरसा है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत कम है।

यहां-यहां हुई बारिश
  • हिसार-49.0 एमएम
  • अंबाला-14.0 एमएम
  • जींद-3.0 एमएम
  • करनाल-1.5 एमएम
  • महेंद्रगढ़-1.0 एमएम
  • पानीपत-1.0 एमएम
  • यमुनानगर-4.0 एमएम
  • सोनीपत-0.5 एमएम

नोट: बारिश का यह आंकड़ा रविवार सुबह 8:30 से लेकर सोमवार शाम 5:30 बजे तक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed