{"_id":"64613121f956c51f390585b3","slug":"haryana-weather-dust-storm-and-drizzle-in-haryana-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: कहीं चली धूल भरी आंधी तो कहीं हुई बूंदाबांदी, जानिए कैसा रहेगा आगे का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: कहीं चली धूल भरी आंधी तो कहीं हुई बूंदाबांदी, जानिए कैसा रहेगा आगे का मौसम
Mon, 15 May 2023 12:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 May 2023 12:36 AM IST
सार
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों व उत्तरी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना है। कहीं धूल भरी आंधी चली तो कहीं हल्की बारिश हुई। इसके अलावा बाकी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।
विज्ञापन
आंधी में गिरा पेड़ और पोल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस दौरान कहीं धूल भरी आंधी चली तो कहीं हल्की बारिश हुई। इसके अलावा बाकी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 16 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा इसके असर से 18 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा के हिस्सों पर एक चक्रवात बना हुआ है। इसके असर से वजह से प्रदेश के हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक व रेवाड़ी जिले में दोपहर बाद बादलवाही देखने को मिली।
विज्ञापन
इस दौरान जिला भिवानी के लोहारू, बाढड़ा, जुई व सिवानी और जिला महेंद्रगढ़ में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियों को भी दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 38.0 से 42.0 और न्यूनतम तापमान 22.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आगे ऐसा रहेगा मौसम
एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 16 मई को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से आने वाले 3-4 दिनों के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इस दौरान तेज़ गति से हवाएं चलने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। भारतीय मौसम विभाग ने इस दौरान येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 18 मई से एक बार फिर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और भीषण गर्मी पड़ेगी। मई के अंत में नौतपा शुरू होगा और रिकाॅर्ड तोड़ गर्मी की संभावना है।