{"_id":"65d254a297f39b5ad3081078","slug":"haryana-weather-day-temperature-crosses-29-degrees-possibility-of-rain-with-strong-winds-today-and-tomorrow-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: दिन का तापमान पहुंचा 29 डिग्री पार, आज व कल तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: दिन का तापमान पहुंचा 29 डिग्री पार, आज व कल तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
Mon, 19 Feb 2024 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:34 AM IST
सार
दिन के तापमान में 3.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रात का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के कुछ जिलों में 19 व 20 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के हिसार शहर में रविवार को दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19 व 20 फरवरी को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसे अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी मिलेगी। इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी होगी।
विज्ञापन
साथ ही मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की भी संभावना है।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य में 19 व 20 फरवरी को पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला पर इसका अधिक असर देखने को मिलेगा। वहीं पानीपत, रोहतक व झज्जर पर हल्का असर होगा। इसके अलावा भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद व पलवल में सिर्फ सीमित स्थानों पर बिखराव वाली बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए 19 व 20 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 21 फरवरी और 25 फरवरी को भी दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में बादलवाही देखने को मिलेगी।
रात का तापमान अभी भी सामान्य से नीचे
शहर में सुबह मौसम साफ रहा। दिन के समय तेज धूप का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ हल्के बादल छाने लगे। दिन ढलने के बाद मौसम में थोड़ी ठंडक हुई। दिन का तापमान 3.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। हालांकि शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।