फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Another Western Disturbance active, possibility of rain today and tomorrow

Haryana Weather: एक और पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, आज-कल बारिश की संभावना

Fri, 05 May 2023 11:35 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 May 2023 11:35 AM IST
सार

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते लगातार मौसम बदल रहा है। इसी क्रम में न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में दो दिन बारिश की संभावना रहेगी।

विज्ञापन
Haryana Weather: Another Western Disturbance active, possibility of rain today and tomorrow
मौसम बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में आज एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस कारण से आज वह कल प्रदेश में बारिश की संभावना रहेगी। यह इस महीने का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ है। इससे पहले 2 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। 

विज्ञापन


लोगों को गर्मी में लू से राहत मिलेगी
इधर प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिर भी यह सामान्य से कम बना हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में 2 दिन बारिश की संभावना रहेगी। 7 मई के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होगी। हालांकि 15 मई तक तापमान सामान्य के बराबर ही रहेगा। इस कारण से लोगों को गर्मी में लू से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed