{"_id":"64549cb7bc27ef6fde016cca","slug":"haryana-weather-another-western-disturbance-active-possibility-of-rain-today-and-tomorrow-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: एक और पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, आज-कल बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: एक और पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, आज-कल बारिश की संभावना
Fri, 05 May 2023 11:35 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 05 May 2023 11:35 AM IST
सार
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते लगातार मौसम बदल रहा है। इसी क्रम में न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में दो दिन बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
मौसम बदला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में आज एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस कारण से आज वह कल प्रदेश में बारिश की संभावना रहेगी। यह इस महीने का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ है। इससे पहले 2 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था।
विज्ञापन
लोगों को गर्मी में लू से राहत मिलेगी
इधर प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिर भी यह सामान्य से कम बना हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में 2 दिन बारिश की संभावना रहेगी। 7 मई के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होगी। हालांकि 15 मई तक तापमान सामान्य के बराबर ही रहेगा। इस कारण से लोगों को गर्मी में लू से राहत मिलेगी।
विज्ञापन