फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana team reached the final of Junior National Basketball after 12 years

Hisar News: 12 साल बाद जूनियर नेशनल बास्केटबाल के फाइनल में पहुंची हरियाणा टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Haryana team reached the final of Junior National Basketball after 12 years
हरियाणा की विजेता बास्केटबाल की टीम ।
हिसार। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आयोजित 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने 12 साल बाद फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। 22 से 29 मई तक चल रही प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार शाम 4 बजे हरियाणा और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा। टीम की इस सफलता में हिसार के तीन खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

हरियाणा बास्केटबाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद पहली बार हरियाणा की टीम फाइनल में पहुंची है। 2014 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी लेकिन हार गई थी। इस बार हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में दिल्ली को 89-65 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में भी दमदार खेल दिखाते हुए दिल्ली को 87-74 से पराजित कर फाइनल का टिकट हासिल किया।
विज्ञापन

गांव डाबड़ा निवासी कोच राजेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कों की टीम में हिसार के अर्जुन मलिक, मोहित सांगवान और संदेशवीर भटेड़ा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम में डबवाली, गुरुग्राम, पंचकूला, अंबाला, हिसार, करनाल, जींद, पानीपत और फरीदाबाद के खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के मुख्य प्रशिक्षक रविंद्र चौक कांबोज, सहायक कोच देवेंद्र सिंह और टीम मैनेजर विश्वजीत कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा टीम ने लीग मुकाबलों में पंजाब को 94-68 और महाराष्ट्र को 80-71 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं लड़कियों की टीम क्वार्टर फाइनल के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गई। लड़कियों की टीम ने छत्तीसगढ़ को 67-53 और चंडीगढ़ को 68-63 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। लड़कियों की टीम में भी हिसार की खिलाड़ियों का योगदान अहम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed