फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Team Crowned Champions at the 13th National Rugby Sevens Championship

Hisar News: 13वीं राष्ट्रीय रग्बी सेवन प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम बनी चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana Team Crowned Champions at the 13th National Rugby Sevens Championship
हिसार। राजगीर (बिहार) में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय रग्बी सेवन प्रतियोगिता के फाइनल में हरियाणा ने महाराष्ट्र को 17-12 से हराकर 11वीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

हिसार रग्बी संगठन के पदाधिकारी एडवोकेट नीरज वर्मा ने बताया मंगलवार रात को खेले गए मुकाबले का पहला ट्राय नीरज खत्री ने किया। हरियाणा की ट्राय लाइन से गेंद वापस लेकर हिसार के खिलाड़ी दीपक पूनिया के पास से नीरज ने 100 मीटर की तेज दौड़ लगाकर ट्राय में बदल दिया। हालांकि दीपक पूनिया किक से कन्वर्जन करने में असफल रहे। महाराष्ट्र की तरफ से सुनील चव्हाण ने जवाबी ट्राय कर स्कोर 5-5 कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में हरियाणा ने दबाव बनाया। नीरज खत्री ने अजय देसवाल को पास दिया जिन्होंने टैकल होते हुए भी ट्राय कर 5 अंक अर्जित किए। दीपक पूनिया ने कन्वर्जन फिर प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसके बाद अनिकेत ने मोहित खत्री को पास दिया, जिन्होंने ट्राय में बदलकर 5 अंक और अर्जित किए और इस बार दीपक पूनिया कन्वर्जन में सफल रहे। हरियाणा का स्कोर 17 के मुकाबले महाराष्ट्र का 5 हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के प्रशांत कुमार ने किक एंड चेज में ट्राय और कन्वर्जन कर स्कोर 12-17 किया लेकिन हरियाणा ने अंततः खिताब अपने नाम किया। टीम ने पिछले वर्ष फाइनल में स्वर्ण गंवाने के बाद नए सिरे से तैयारी की थी। कप्तान विकास खत्री और वरिष्ठ खिलाड़ी मोहित खत्री, प्रिंस खत्री, अजय देसवाल की मेहनत और टीम की अनुशासन, फिटनेस और रणनीति ने खोया हुआ खिताब वापस दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed