फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Staff Selection Commission Chairman Himmat Singh will answer

Hisar News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन से पूछे सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana Staff Selection Commission Chairman Himmat Singh will answer
बालसमंद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने प्रदेशवासियों से भर्ती परीक्षाओं सहित आयोग से जुड़े प्रश्नों को आमंत्रित किया है। फेसबुक पेज पर बोर्ड के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने पोस्ट डालकर कमेंट में सवालों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


हिम्मत सिंह ने लिखा है कि सोमवार को आयोग एक अहम प्रेस वार्ता करने जा रहा है, जिसमे अभ्यर्थी अपने प्रश्न कमेंट में पूछ सकता है। सभी सवालों के जवाब देने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ने शनिवार को अगले सप्ताह सीईटी के विज्ञापन जारी होने के बारे में बताया था। आयोग की तरफ से की जा रही प्रेस वार्ता में अगले सीईटी की घोषणा की जा सकती है। उधर चेयरमैन के पेज पर 10 हजार फॉलोअर है। हिम्मत सिंह के पोस्ट डालते ही मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देखते ही देखते सवालों की झड़ी लगी गई। पोस्ट डालने के 20 मिनट बाद ही 200 सवाल अभ्यर्थियों ने सवाल पूछे डाले। ऐसे में संभावना है कि सोमवार दोपहर तक पूछे जाने वाले सवालों की संख्या हजार से ऊपर पहुंच सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed