फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana's team of 32 runners declared for National Cross Country Championship

Hisar News: नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए हरियाणा के 32 धावकों की टीम घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Haryana's team of 32 runners declared for National Cross Country Championship
हिसार। एथलेटिक्स हरियाणा ने 57वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए हरियाणा के 32 धावकों की टीम का एलान किया है, जिसमें महिला धावकों की संख्या 16 है। चैंपियनशिप का आयोजन 8 जनवरी को कामरूप (असम) में किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा टीम की घोषणा करते हुए एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राज कुमार मिटान व मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि करनाल के एथलेटिक कोच सतीश पंघाल को टीम का कोच व मैनेजर नियुक्त किया गया है। पुरुष वर्ग में रेवाड़ी के हुकम, हिसार के विक्रम, रोहतक के सुमित कुंडू, जींद के विक्की, पानीपत के अंकित देशवाल और रोहतक का संदीप 10 किलोमीटर दौड़ में भाग लेंगे। लड़कों की 20 साल आयु वर्ग की 8 किलोमीटर दौड़ में पंचकूला के गगन, पानीपत के राहुल, हिसार के विकास, गुरुग्राम के अनुज जून, फरीदाबाद के रिंकू और जींद के नवदीप हिस्सा लेंगे। लड़कों की 18 साल आयु वर्ग की 6 किलोमीटर दौड़ में पानीपत के आर्यन, झज्जर के सुमित को चुना गया। 16 साल आयु वर्ग की 2 किलोमीटर दौड़ में झज्जर के अमन कुमार, हिसार के अजय सिंह दौडे़ंगे।
विज्ञापन

महिला वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में सोनीपत की किरण, झज्जर की प्रिंसी, महेंद्रगढ़ की अंकिता, यमुनानगर की दिव्यंका, रोहतक की पूनम, सोनीपत की मोनिका भाग ले रही हैं। लड़कियों में 20 साल आयु वर्ग में 6 किलोमीटर दौड़ में चरखी दादरी की तन्नू, पंचकूला की ज्योति, जींद की अन्नू, रोहतक की काफी, हिसार की उजाला, सोनीपत की खुशी हिस्सा ले रही हैं। 18 साल लड़की की आयु वर्ग में 4 किलोमीटर दौड में रोहत की संजना सिंह, भिवानी की खुशबू का चयन किया गया है। 16 साल लड़कियों की 2 किलोमीटर दौड़ में अंबाला की रिद्धिमा, जींद की आरजू को हरियाणा टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed