फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Rao Inderjit said- People wanted me to take over the post of CM

Haryana: राव इंद्रजीत बोले- लोग चाहते थे कि मैं सीएम का पद संभालूं, बेटी आरती को विस चुनाव लड़ाना चाहता हूं

Thu, 14 Mar 2024 07:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 07:49 PM IST
सार

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भाजपा ने जजपा को बाहर नहीं किया है। हमने जो सीट ऑफर की वह उन्हें मंजूर नहीं थी। वह बोले कि मैं अपनी बेटी आरती राव को विधानसभा चुनाव लड़ाना चाहता हूं।

विज्ञापन
Haryana: Rao Inderjit said- People wanted me to take over the post of CM
राव इंद्रजीत सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भाजपा ने जजपा को बाहर नहीं किया। करीब साढ़े चार साल तक सब ठीक चला था। भाजपा की ओर से उनको जो सीट ऑफर की शायद उनको वह मंजूर नहीं थी।

विज्ञापन


गाड़ी पटरी पर नहीं बैठी तो वह लोग अलग हो गए। हरियाणा में किया गया बदलाव लोकसभा सीट को लेकर था। भाजपा ने सभी 10 की 10 सीट जीतने के लक्ष्य के चलते यह फैसला लिया।
विज्ञापन


गुरुवार को हिसार में मीडिया से बातचीत करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोगों के रोजाना के काम प्रदेश सरकार से अधिक जुड़े होते हैं। हमने दस साल पहले इंसाफ मंच का गठन किया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद इस इंसाफ मंच के जरिये राजनीति में जाकर लोगों की सेवा करना चाहते थे। इस बीच नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई तो उन्होंने ऑफर दिया कि भाजपा में आ जाओ। भाजपा ने मुझे तीसरी बार मैदान में उतारा है। इससे पहले दो बार कांग्रेस से सांसद रह चुका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अहीरवाल से सरकार को जितना प्रतिनिधित्व मिलता है उसके बदले उनका रिटर्न नहीं मिलता। लोग चाहते थे कि मैं सीएम का पद संभालूं। लोगों के काम के लिए प्रदेश की राजनीति सबसे अहम होती है। उनके छोटे छोटे काम प्रदेश से जुड़े होते हैं। मैं अपनी बेटी आरती राव को विधानसभा लड़ाना चाहता हूं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल तो मेरी प्राथमिकता लोकसभा चुनाव की है। अगर कोई नेता लंबी राजनीति करना चाहता है तो उसे राजनीति नीचे से शुरू करना चाहिए। लोकसभा में जाने के बाद आप लोगों से कुछ हद तक दूर हो जाते हैं।


पूर्व सीएम मनोहरलाल के साढ़े 9 साल के कार्यकाल पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि चलो जैसा भी था ठीक ही था, अब क्या कहना। इस मौके पर इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष मांगेराम यादव, संदीप यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed