फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana-Rajasthan's history-sheeter Vikas Rawalawas arrested, accused in 20 cases of attempted murder, robbery, and dacoity

Hisar News: हरियाणा-राजस्थान का हिस्ट्रीशीटर विकास रावलवास गिरफ्तार, हत्या प्रयास, लूट और डकैती के 20 मामलों में है आरोपी का नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Haryana-Rajasthan's history-sheeter Vikas Rawalawas arrested, accused in 20 cases of attempted murder, robbery, and dacoity
हिसार। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात गांव रावलवास में दबिश देकर हत्या प्रयास, लूट और डकैती सहित 20 मामलों में संलिप्त कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास रावलवास को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी हरियाणा पुलिस के साथ-साथ राजस्थान पुलिस की हिट लिस्ट में भी शामिल था। उसके खिलाफ हरियाणा में 12 और राजस्थान में 8 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रविंदर ने बताया कि विकास रावलवास के खिलाफ जिलेभर में लूट, चोरी और डकैती के कुल 20 मुकदमे दर्ज थे। आरोपी पिछले डेढ़ साल से फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी चकमा देने में माहिर था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने उसे उसके गांव रावलवास से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या प्रयास, एक्साइज एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और गाली-गलौच जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


रोडवेज बस चोरी का मामला भी सामने आया
चौकी इंचार्ज रविंद्र ने बताया कि विकास आरोपी पिछले लगभग डेढ़ साल से फरार चल रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने दो महीने पहले राजस्थान के भादरा से एक रोडवेज बस चोरी की थी। आरोपी ने भादरा बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की हिसार डिपो की बस को चुराकर उसे रावलवास कलां गांव के पास छोड़ दिया था। बाद में राजस्थान पुलिस ने इस बस को बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed