फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana-Punjab shooter involved in gangster Sandeep Bishnoi's murder

Hisar: गैंगस्टर संदीप बिश्नोई की हत्या में हरियाणा-पंजाब के शूटर शामिल, हत्या का बदला लेने के लिए की वारदात

Wed, 21 Sep 2022 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 12:43 AM IST
सार

साथी की हत्या का बदला लेने के लिए दीप्ति गैंग ने वारदात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। मंगलवार सुबह हिसार के गांव मंगाली में संदीप का अंतिम संस्कार हुआ। 

विज्ञापन
Haryana-Punjab shooter involved in gangster Sandeep Bishnoi's murder
गैंगस्टर संदीप बिश्नोई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के नागौर अदालत परिसर के बाहर हरियाणा के हिसार जिले के मंगाली गांव निवासी गैंगस्टर संदीप बिश्नोई उर्फ संदीप सेठी की हत्या बदला लेने के लिए की गई। सोशल मीडिया पर दीप्ति गैंग ने पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि साथी झिड़ी गांव निवासी संदीप गोदारा हत्या संदीप बिश्नोई ने की थी।
विज्ञापन

 

इसका हमने बदला ले लिया है। नागौर के आईजी रूपेंद्र पाल ने बताया कि हत्या में हरियाणा और पंजाब के शूटर शामिल हैं। वहीं मंगलवार सुबह संदीप बिश्नोई का शव हिसार के मंगाली गांव लाया गया और सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


वहीं, नागौर में वारदात के दौरान घायल हुए संदीप बिश्नोई के साथी ब्यानाखेड़ा निवासी धर्मबीर और लाडवा निवासी रवि का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। राजस्थान पुलिस दावा कर रही है कि जल्द की आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana-Punjab shooter involved in gangster Sandeep Bishnoi's murder
दीप्ति गैंग की ओर से किया गया पोस्ट - फोटो : Social Media

संदीप गोदारा की मौत का बदला लिया
छोटिया धायल नाम से फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाली गई हैं, जिसमें लिखा है कल जो नागौर में हत्या हुई है संदीप बिश्नोई उर्फ संदीप सेठी की, उसकी जिम्मेवारी अनिल बिश्नोई छोटिया और दीप्ति लेते हैं। ये संदीप गोदारा की हत्या का बदला है। बता दें कि किशोरी गैंग के संदीप बिश्नोई ने 2015 में सरपंच पद के उम्मीदवार झिड़ी निवासी संदीप गोदारा की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से दोनों गिरोह के बीच गैंगवार चल रही है।

Haryana-Punjab shooter involved in gangster Sandeep Bishnoi's murder
गैंगस्टर संदीप की हत्या कर इस तरह भागे बदमाश। - फोटो : सोशल मीडिया

नागौर आईजी रूपेंद्र पाल का कहना है कि गैंगस्टर संदीप बिश्नोई की हत्या के मामले में अभी तक की जांच में सामने आया है कि हरियाणा और पंबाज के शूटर ने वारदात को अंजाम दिया है। एफआईआर में बताया गया था कि दीप्ति गैंग और किशोरी गैंग के बीच गैंगवार चल रही है। इसी गैंगवार के चलते वारदात की गई है। हत्या मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed