Hisar: गैंगस्टर संदीप बिश्नोई की हत्या में हरियाणा-पंजाब के शूटर शामिल, हत्या का बदला लेने के लिए की वारदात
साथी की हत्या का बदला लेने के लिए दीप्ति गैंग ने वारदात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। मंगलवार सुबह हिसार के गांव मंगाली में संदीप का अंतिम संस्कार हुआ।
विस्तार
इसका हमने बदला ले लिया है। नागौर के आईजी रूपेंद्र पाल ने बताया कि हत्या में हरियाणा और पंजाब के शूटर शामिल हैं। वहीं मंगलवार सुबह संदीप बिश्नोई का शव हिसार के मंगाली गांव लाया गया और सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं, नागौर में वारदात के दौरान घायल हुए संदीप बिश्नोई के साथी ब्यानाखेड़ा निवासी धर्मबीर और लाडवा निवासी रवि का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। राजस्थान पुलिस दावा कर रही है कि जल्द की आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
संदीप गोदारा की मौत का बदला लिया
छोटिया धायल नाम से फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाली गई हैं, जिसमें लिखा है कल जो नागौर में हत्या हुई है संदीप बिश्नोई उर्फ संदीप सेठी की, उसकी जिम्मेवारी अनिल बिश्नोई छोटिया और दीप्ति लेते हैं। ये संदीप गोदारा की हत्या का बदला है। बता दें कि किशोरी गैंग के संदीप बिश्नोई ने 2015 में सरपंच पद के उम्मीदवार झिड़ी निवासी संदीप गोदारा की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से दोनों गिरोह के बीच गैंगवार चल रही है।
नागौर आईजी रूपेंद्र पाल का कहना है कि गैंगस्टर संदीप बिश्नोई की हत्या के मामले में अभी तक की जांच में सामने आया है कि हरियाणा और पंबाज के शूटर ने वारदात को अंजाम दिया है। एफआईआर में बताया गया था कि दीप्ति गैंग और किशोरी गैंग के बीच गैंगवार चल रही है। इसी गैंगवार के चलते वारदात की गई है। हत्या मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।