फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Kumari Selja said- We have to win ten out of ten Lok Sabha seats

Haryana: कुमारी सैलजा बोलीं- हमें दस की दस लोकसभा सीट जीतनी हैं, राहुल गांधी को बनाना है पीएम

Wed, 17 Jan 2024 07:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 07:37 PM IST
सार

कुमारी सैलजा ने कहा कि यह लड़ाई अस्तित्व को बचाने की है, आपका साथ चाहिए, डरो मत। कुमारी सैलजा बोली जो डर गया समझो मर गया। सैलजा की यात्रा में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, रामनिवास गुर्जर शामिल हुए। विधायक शमशेर गोगी, शैली चौधरी, रेणुबाला , किरण चौधरी, प्रदीप चौधरी भी पहुंचे। यात्रा की शुरुआत के दिन रणदीप सुरजेवाला नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन
Haryana: Kumari Selja said- We have to win ten out of ten Lok Sabha seats
मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि यह लड़ाई अपने अस्तित्व को बचाने की है। आपकी आवाज उठाने लिए संघर्ष में आपका साथ चाहिए। अगर साथ दोगे तो आपका राज होगा, आपकी सरकार होगी। राजनीति का मतलब ही संघर्ष है। अपने लिए नहीं लोगों के लिए संघर्ष। यह कोई सरकारी नौकरी नहीं। उन्होंने कहा कि डरो मत जो डर गया समझो मर गया। हिसार से संघर्ष की शुरुआत कर रही हूं। आपका सिर कभी नीचा नहीं होने दूंगी। किसान, मजदूर, महिला, गरीब, युवा, व्यापारी सभी की आवाज बनूंगी।

विज्ञापन


कुमारी सैलजा ने बुधवार को हिसार से अपनी कांग्रेस संदेश यात्रा शुरू की। यात्रा का शुभारंभ नई सब्जी मंडी में आगाज रैली से किया। रैली में पूर्व मंत्री किरण चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, विधायक शमशेर गोगी, विधायक शैली चौधरी, विधायक रेणुबाला भी शामिल हुई। रैली में रणदीप सुरजेवाला शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया का नाम नहीं लिया। उन्होंने सीधे तौर पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ कुछ नहीं बोला। दीपक बाबरिया की ओर से यात्रा में शामिल होने वालों पर कार्रवाई के बयान पर भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

कुमारी सैलजा ने कहा कि दस साल से हम भुगत रहे हैं। दो करोड़ के हिसाब से 20 करोड़ नौकरी मिली क्या? मिलना तो छोड़ों लोगों की नौकरियां छीनने का काम किया। खाते में 15 लाख आए क्या? आना तो छोड़ो जो थोड़ी बहुत बचत थी वह भी नोटबंदी कर छीन ली। हरियाणा में तो घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं।

कभी परीक्षा घोटाला, जमीन घोटाला, प्रॉपर्टी टैक्स घोटाला, पेपर लीक घोटाला हो रहा है। हमें यह सरकार बदलनी होगी। पहले केंद्र फिर प्रदेश से सरकार को चलता करना है। सैलजा ने कहा कि हमें दस की दस लोकसभा सीट जीतकर कांग्रेस को देनी हैं। राहुल गांधी को देश का पीएम बनाना है। उन्होंने कहा कि किरण चौधरी, रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा हमारे असंख्य साथी मिलकर आज से इस यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। हर लोकसभा में जाकर लोगों से मिलेंगे।


पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि आज यह शुरुआत आपकी आवाज उठाने की हो रही है। आप संघर्ष के लिए तैयार हो? डरोगे तो नहीं? किस बात का डर। संघर्ष हमें करना ही होगा। छोटी बहन कुमारी सैलजा बहुत संघर्ष वाली जुझारु नेता हैं। मैं कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दूंगी। हरियाणा हर सबसे ऊर्जावान कुमारी सैलजा की यह यात्रा हरियाणा में इतिहास रचेगी। हम तीनों यह यात्रा पूरे प्रदेश में निकाल रहे हैं। हमारे सामने लोकसभा का चुनाव जीतने का पहला लक्ष्य है। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी जीतेंगे।

सैलजा और मैं कभी भी पीछे हटने वाले नहीं हैं। हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। हरियाणा में हर हाल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिसमें आपका नेतृत्व होगा। डरना मत कोई कुछ कहे आप डटे रहना। हमें घुटने टेकना नहीं आता। इस मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर सैलजा के साथ खड़ी रहूंगी। चुनावों के समय लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जाता है। हमें राहुल गांधी और खरगे के नेतृत्व में काम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed