फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana government is giving 2 rupees 73 paise per cow, only 83 paise is reaching the cows

Haryana: सरकार दे रही प्रति गाय 2.73 रुपये, गायों तक पहुंच रहे सिर्फ 83 पैसे, गाय क्यों असहाय...

Mon, 13 Feb 2023 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 08:01 AM IST
सार

गोसेवा आयोग के अनुसार प्रदेश की 600 पंजीकृत गोशालाओं में पांच लाख गायें हैं, प्रदेश सरकार आयोग के जरिये हर साल 50 करोड़ रुपये गोशालाओं को अनुदान देती है। गोशाला संचालकों के अनुसार वर्तमान में प्रदेश की गोशालाओं में 16.50 लाख गोवंश है। दूध से आय और समाजसेवियों की मदद के बाद भी एक गाय पर रोजाना 130 से 150 रुपये खर्च आता है।

विज्ञापन
Haryana government is giving 2 rupees 73 paise per cow, only 83 paise is reaching the cows
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोवंश संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध मनोहर सरकार ने गायों की सुरक्षा और उनके संवर्धन के लिए अपने पहले कार्यकाल में गोसेवा आयोग का गठन किया था। सरकार आयोग के माध्यम से 600 पंजीकृत गोशालाओं को आर्थिक मदद देती है। लेकिन हकीकत यह है कि सरकार प्रति गाय प्रति दिन के हिसाब से 2.73 रुपये दे रही है, लेकिन गायों के पास सिर्फ 83 से 85 पैसे ही पहुंच रहे हैं। इसी पैसे से गोशाला संचालकों को गायों के खाने, रहने और इलाज का खर्च उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने बताया कि प्रदेश की 600 पंजीकृत गोशालाओं में पांच लाख गायें हैं। प्रदेश सरकार की ओर से हर वर्ष 50 करोड़ रुपये गोशालाओं को दिए जाते हैं। इस हिसाब से एक गाय के हिस्से में रोजाना के 2.73 रुपये आते हैं।
विज्ञापन


वहीं हिसार के बालसमंद में चलने वाली गोशाला के प्रधान अनिल दत्त ने बताया कि प्रदेश की गोशालाओं में गोवंशों की संख्या 16.50 लाख से ज्यादा है। इसलिए एक गाय के हिस्से में 83 से 85 पैसे ही आते हैं। गाय के संरक्षण और भरण-पोषण के नाम पर यह सरकारी अनुदान केवल नाममात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशाला में रखी जा रही एक गाय पर रोजाना औसतन 130 से 150 रुपये खर्च हो रहे हैं। सरकार को प्रति गाय 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अनुदान देना चाहिए। सिरसा की केलनियां नंदीशाला के प्रधान पवन बंसल ने बताया कि वेटरनरी सर्जन की ओर से गायों की संख्या की रिपोर्ट आयोग को भेजी जाती है। इसके बाद आयोग गोशाला को अनुदान राशि जारी करता है।

एक गाय के खाने का खर्च ही 180 रुपये
सिरसा की श्री गोशाला के महासचिव प्रेम कुमार कंदोई ने बताया कि एक गाय दिन में करीब 10 से 13 किलो चारा खाती है। चारे में घास, तूड़ी, ज्वार और दालों के छिलके मिलाए ते हैं। इस समय सूखी तूड़ी का दाम भी कम से कम 10 से 12 रुपये किलो है। दुधारू गायों को करीब चार किलो खल या चूरी भी डाली जाती है, जो कि औसतन 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलता है।


इस प्रकार एक गाय पर दिन में करीब 180 रुपये खर्चा आता है। इसके अलावा गायों की सेवा के लिए कर्मचारी भी रखने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि दूध आदि से होने वाली आय और समाजसेवियों की मदद को भी जोड़ लिया जाए तब भी एक गाय पर रोजाना 130 से 150 रुपये का खर्च है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed