फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM big announcement in Jan Samvad, Hisar Matka Chowk will be named after former CM Bhajan Lal

जनसंवाद में CM की बड़ी घोषणा: हिसार के मटका चौक का नाम पूर्व CM भजनलाल के नाम से होगा, बनेंगे नए सियासी समीकरण

Thu, 07 Sep 2023 02:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 02:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गुरुवार को शहर में कई प्रोग्राम हैं। सबसे पहले सातरोड़ गांव में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत वे लोगों से संवाद किया। जितेंद्र श्योराण, विरेंद्र नरवाल और अमित ग्रोवर ने मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान उनके सामने पेश होकर जन समस्याओं को उठाना था।

विज्ञापन
CM big announcement in Jan Samvad, Hisar Matka Chowk will be named after former CM Bhajan Lal
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने मटका चौक का नाम पूर्व सीएम भजनलाल के नाम पर करने की बड़ी घोषणा की है। वहीं,  बताया कि रेलवे स्टेशन का नाम भी भजनलाल के नाम से करने की तैयारी चल रही है। जिसके नामकरण के लिए केंद्र को हरियाणा सरकार चिट्ठी लिखेगी। साथ ही उन्होंने प्रदेश में एक संस्थान का नाम पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के नाम पर रखने की घोषणा की है और बिश्नोई समाज पर मेहरबान सीएम ने सभा के लिए 21 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने गांव सातरोड़ में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनने के बाद निगम आयुक्त से पूछा अमृत के काम को कब तक पूरा कराओगे। निगम आयुक्त बोले पुरानी कंपनी काम छोड़ गई है। हम दूसरी कंपनी ढूंढ रहे हैं, डेढ़ साल लग जाएगा । सीएम ने कहा यह तो बहुत ज्यादा है, निगम आयुक्त बोले 9 महीने में करा देंगे। सीएम बोले यह भी ज्यादा है तब तक अगली बारिश आ जाएगी। निगम आयुक्त बोले 6 महीने में करा देंगे।
विज्ञापन


सीएम ने कल से ही इस पर कार्रवाई शुरु कर दो। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा अगले महीने काम शुरु न हो तो मुझे बताना। उसके बाद मैं देखूंगा और बस मैं ही देखूंगा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि प्रदेश की सभी 6200 पंचायतों में जनसंवाद कार्यक्रम होंगे। मेरे अलावा प्रदेश के मंत्री भी जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। जिसके जरिए लोगों की समस्याओं का निदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब लोगों को छोटे छोटे काम के लिए चंडीगढ़ तक दौड़ने की जरुरत नहीं है। पोर्टल पर अपनी शिकायत लिखने से ही उनका समाधान हो रहा है। सीएम विंडोे से लाखों लोेगों के काम हो चुके हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 19 हजार समस्याएं आई हैं, उन्हें पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।

इनमें से 2500 पूरी की जा चुकी हैं और 13 हजार की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। जन संवाद में आने वाली सभी समस्याओं का रिकॉर्ड रख उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। हर साल टैक्स कलेक्शन बढ़ता जा रहा है और पिछले दस सालों में किए गये कार्यों के मुकाबले वर्तमान सरकार ने 9 साल के कार्यकाल में दोगुने विकास कार्य करवाए हैं।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम से पहले पुलिस ने तीन नेताओं को घर से उठा लिया। पुलिस ने इनेलो नेता जितेंद्र श्योराण, आम आदमी पार्टी के विरेंद्र नरवाल और नगर निगम के पार्षद अमित ग्रोवर को सुबह उठा लिया। फिलहाल वे पुलिस की हिरासत में हैं। 

यह भी पढ़ें: जूनियर कोच यौन शोषण केस: चंडीगढ़ पुलिस की चार्जशीट से रोज चौंकाने वाले खुलासे, मंत्री संदीप सिंह पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed