फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Class 3 and 4 employees of Municipal Corporation will go on strike on 14 and 15 December

Haryana: नगर निगम के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 14 व 15 दिसंबर को करेंगे हड़ताल, यह है मांग

Mon, 11 Dec 2023 04:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Dec 2023 04:12 PM IST
सार

छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने, 29 अक्तूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 के समझौता को लागू करवाने, नो वर्क नो पे के कानून के खिलाफ और 24 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान करवाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
Haryana: Class 3 and 4 employees of Municipal Corporation will go on strike on 14 and 15 December
प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कर्मचारी नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर निगम के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 14 वह 15 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा सर्व कर्मचारी संघ की तरफ से 4 फरवरी 2024 को रोहतक में की जाने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली में भी नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश के हजारों सदस्य शामिल होकर कथित सरकार की कर्मचारी एवं सामाजिक न्याय विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।

विज्ञापन


नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान राजेश बागड़ी ने कुमार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि इस दौरान जनहित को ध्यान में रखते हुए जल सेवा एवं अग्निशमन सेवाओं को सुचारू रखा जाएगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि सफाई का लगभग काम घर-घर से कूड़ा उठाने कूड़े को ठोस कचरा निस्तारण प्लांट पर ले जाने का काम व सीवर का काम भी सरकार ने ठेकेदारों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


ठेकेदार सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में फेल है और प्रदेश में म्यूनिसिपेलिटिज में सफाई अभियान और ठेकेदारी के नाम पर बड़ी लूट भ्रष्टाचार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सफाई अभियान के नाम पर जनता के साथ धोखा और सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी लगाए आरोप
उन्होंने कहा कि बगैर संसाधनों, सफाई उपकरणों, सुरक्षा उपकरणों व कर्मचारी संख्या बल पूरा किए बगैर सरकार अब पूरे वर्ष सफाई अभियान चलाती है। केवल सत्तारूढ़ पार्टी के नेता एवं अधिकारी फोटो सेशन कर जनता को सफाई के नाम पर गुमराह करते हैं। इस अवसर पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुनील लाडवा, वरिष्ठ प्रधान विकास चंदा, सचिव सुरेंद्र राणा, उप प्रधान सत्यवान भट्टी, कोषाध्यक्ष शशिकांत, मास्टर आत्मप्रकाश, हरपाल, प्रेम, सोहन, सुमन, सुखा, सतीश, कुलदीप आदि भी उपस्थित रहे।

यह हैं उनकी मुख्य मांग

  • रेगुलाइजेशन की नीति बनाने।
  • सभी प्रकार के ठेकों एवं हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने।
  • अग्निशमन विभाग के 1327 ड्राइवर व फायरमैनों को सृजित पदों फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के पदों पर समायोजित कर पक्का करो।
  • अग्निशमन विभाग को शहरी स्थान ने निकाय विभाग में शामिल करने।
  • अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को दिए गए वर्दी भत्ते में किए गए भेदभाव को दूर करते हुए अन्य कर्मचारी के समान वर्दी भत्ता व धुलाई भत्ता
  • देने।
  • गुरुग्राम के 3480 छंटनी ग्रस्त सफाई कर्मचारियों सहित पालिकाओं, परिषदों, निगमों एवं अग्निशमन के लगभग 5 हजार कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने।
  • पुरानी पेंशन बहाल करने।
  • 29 अक्तूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 के समझौतों को लागू करने।
  • सभी वर्गों की वेतन विसंगतियां ठीक करने।
  • आरक्षित श्रेणियां का बैकलॉग पूरा करने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed