फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana became the winner of Junior National Hockey with three goals from Hisar's daughters

हिसार की बेटियों के तीन गोल से जूनियर नेशनल हॉकी का विजेता बना हरियाणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Haryana became the winner of Junior National Hockey with three goals from Hisar's daughters
सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में फाइनल में पहुंचने पर खुशी जताते हुए हरियाणा की टीम। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। झारखंड में हुई जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने झारखंड को 3-2 से हराया। हरियाणा टीम में शामिल हिसार की नीलम ने पेनल्टी कोनर से दो गोल और हिसार की सीमा ने एक गोल किया। प्रतियोगिता में 11 गोल कर सीमा बेस्ट स्कोरर रही।
विज्ञापन

टीम के सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है। सभी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई है। टीम में हिसार के गुरु जंभेश्वर स्कूल की छात्रा निधि, नीलम, मनीता, माया, प्रीति, ऊषा, काजल, प्रीति, पिंकी, मोनू, सीमा शामिल रहीं।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में पंजाब को हराया फाइनल में पहुंची टीम
उधर, झांसी में चल रही सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को हरियाणा की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम ने पंजाब को 3-0 से हराकर एकतरफा जीत हासिल की है। अब शनिवार को हरियाणा की टीम मध्यप्रदेश के साथ भिड़ेगी। इस प्रतियोगिता में हिसार की सात बेटियां खेल रही है।

जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता हरियाणा की टीम सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक के ?

जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता हरियाणा की टीम सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक के ?- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed