फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Agrawal Vikas Sangathan will arrange marriage of girls on 18th

Hisar News: हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन 18 को जरूरतमंद परिवार की कन्याओं की शादी कराएगा

Tue, 06 May 2025 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 06 May 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Haryana Agrawal Vikas Sangathan will arrange marriage of girls on 18th
हिसार में मीडिया को जानकारी देते अग्रवाल विकास संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग।
हिसार। वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग ने मीडिया को बताया कि अग्रवाल विकास संगठन की ओर से 18 मई को महाराजा अग्रसेन भवन में जरूरतमंद परिवार की कन्याओं की शादी समारोह आयोजित किया जाएगा। शादियों की व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। युवक-युवतियों की शादी करवाई जाएगी। शादी समारोह में खाने, ठहरने के अलावा हर प्रकार की व्यवस्था संस्था की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में अग्रसेन भवन में हुई। मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में बजरंग गर्ग ने कहा कि शहर के सामाजिक व धार्मिक व्यक्तियों के सहयोग से युवक-युवती को जरूरत का समान दिया जाएगा। शादी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। 18 मई को प्रात 10:30 बजे घुड़चढ़ी होगी, 11:30 बजे बरात का स्वागत होगा और 12 बजे वर माला व आशीर्वाद समारोह होगा। एक बजे खाना और तीन बजे फेरे होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन भवन के प्रधान अंजनी कुमार खारिया, संरक्षक दीपक गर्ग, वैश्य समाज के जिला प्रधान एनके गोयल, युवा शहरी प्रधान अनिल सिंगला मंगालीवाला, सजग के प्रदेशाध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल, अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, उपप्रधान बजरंग असरावां, निर्मल गर्ग, विकास लोहरिया, देवेंद्र गर्ग, श्याम दर्शन परिवार के प्रधान श्याम संग परिवार के प्रधान अनिल तनेजा, अभिमन्यु बंसल, सुरेंद्र सिंगला, आशुतोष, धर्मेंद्र कथरिया, किशन मौर्य, देवीलाल जाखड़, राजेंद्र बंसल आदि प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed