फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Happy cards haven't arrived, with around 31,000 people waiting.

Hisar News: चुनाव के बाद नहीं आए हैप्पी कार्ड, करीब 31,000 लोग इंतजार में

Fri, 05 Dec 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 05 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Happy cards haven't arrived, with around 31,000 people waiting.
हांसी बस स्टैंड पर रखे हैप्पी कार्ड।
हांसी। हरियाणा रोडवेज की तरफ से करीब डेढ़ वर्ष पहले शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना पर ब्रेक लग गया है। अभी तक करीब 31,000 लोग हैप्पी कार्ड आने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले 13 महीनों से आवेदन करने वाले लोगों के हैप्पी कार्ड बन कर नहीं आ रहे हैं। हांसी बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड की आखिरी खेप 22 अक्तूबर 2024 को आई थी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद केवल एक ही बार नए हैप्पी कार्ड बन कर आए थे। इसके बाद से अब तक नए हैप्पी कार्ड नहीं बन रहे हैं। रोडवेज के अधिकारियों को भी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि कार्ड कब तक आएंगे। लोग अभी भी कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं। हैप्पी कार्ड के लिए करीब 99,000 लोग आवेदन कर चुके हैं। इसमें से 68,933 आवेदकों के हैप्पी कार्ड तैयार होकर बस स्टैंड पर आ चुके हैं। जबकि करीब 31,000 आवेदक कार्ड के इंतजार में है। वहीं, 1,541 कार्ड अभी बस स्टैंड पर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

आवेदकों को हैप्पी कार्ड देने के लिए 4 कर्मचारियों की टीम लगाई हुई है, जो उन्हें फोन करके बुलाते हैं। हालांकि फोन करने के बावजूद भी कुछ लोग कार्ड लेने के लिए नहीं आ रहे हैं। फोन पर कर्मचारियों को जवाब मिलता है कि इनमें से कुछ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जो लोग कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं वह कार्ड न आने के कारण परेशान हो रहे हैं। वह आए दिन कार्ड के लिए बस स्टैंड पर चक्कर लगाते हैं। सब डिपो के कर्मचारियों की तरफ से उन्हें जवाब दिया जाता है कि जब कार्ड आएगा तो उनके पास मैसेज आएगा व ओटीपी भी आएगा। कार्ड नहीं आने पर लोग मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से हैप्पी कार्ड नहीं आए हैं। बस स्टैंड से काफी संख्या में कार्ड रखे हुए हैं, जिन्हें लेने कोई नहीं आ रहा है।- आत्मदीप, एसएस, बस स्टैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed