फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi, Uklana and Barwala teams top

Hisar News: हांसी, उकलाना और बरवाला की टीमें अव्वल

Sun, 10 Aug 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 10 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hansi, Uklana and Barwala teams top

विज्ञापन
नारनौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुराना की खेल नर्सरी में तीन दिवसीय जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से लड़के और लड़कियों की 12 से अधिक टीमें पहुंचीं। इनमें से विभिन्न वर्गों में हांसी, उकलाना और बरवाला की टीमें अव्वल रहीं।
प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में हांसी प्रथम की टीम विजेता और हांसी द्वितीय की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 वर्ग में हांसी प्रथम विजेता और बरवाला की टीम उपविजेता रही। अंडर-19 वर्ग में उकलाना प्रथम और हिसार प्रथम खंड उपविजेता रहा। बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में में हांसी प्रथम विजेता, उकलाना उपविजेता रहा। अंडर-19 वर्ग में उकलाना विजेता, हिसार प्रथम उपविजेता रहा।विद्यालय के डीपी राकेश ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। रमेश चंद्र, रणबीर, कुलबीर, नफे सिंह, सतीश नेहरा मैच रेफरी रहे।
विज्ञापन

समापन समारोह में सरपंच रामअवतार शर्मा और स्कूल के प्रिंसिपल जिले सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीपीसी रामरतन, एईओ कुलदीप मलिक, सुरेंद्र मलिक, सुरेंद्र मुजादपुर, सतीश पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed