फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi MLA Vinod Bhyana's personal secretary attacked, serious eye injury; admitted to hospital

Hansi: विधायक विनोद भ्याना के निजी सचिव पर हमला, आंख पर लगी गंभीर चोट; अस्पताल में भर्ती

Thu, 25 Jul 2024 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 Jul 2024 12:12 PM IST
सार

रवि अरोड़ा ने बताया कि उसने देखा कि तीन युवक दिनेश के साथ मारपीट कर रहे हैं। उसने भाग कर उसे छुड़ाया। इसके बाद तीनों युवकों ने दिनेश को छोड़ कर रवि को मारना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Hansi MLA Vinod Bhyana's personal secretary attacked, serious eye injury; admitted to hospital
पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी में भाजपा विधायक विनोद भयाना के निजी सचिव रवि अरोड़ा व उसके साथ पर 3 युवकों ने हमला कर दिया। दोनों को बुरी तरह से पीटा गया। रवि अरोड़ा को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसकी आंख पर गंभीर चोट लगी है ओर एक हाथ भी टूट गया। हांसी पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हांसी के अस्पताल में दाखिल रवि अरोड़ा ने बताया कि वह भाजपा विधायक विनोद भयाना का निजी सचिव है। बीती रात को 10 बजे के करीब उनके साथी दिनेश के पास फ़ोन आया कि अंबेडकर चौक के नजदीक कंसल ढाबे पर आ जा, कुछ बात करनी है। इसके बाद दिनेश कंसल ढाबे पर बाहर खड़ा हो गया। वह भी उसके साथ गाड़ी में गया था। वहां पर तीन युवक एक गाड़ी में बैठे थे और ड्रिंक भी की हुई थी। उन्होंने गाड़ी से निकलते ही दिनेश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


रवि अरोड़ा ने बताया कि उसने देखा कि तीन युवक दिनेश के साथ मारपीट कर रहे हैं। उसने भाग कर उसे छुड़ाया। इसके बाद तीनों युवकों ने दिनेश को छोड़ कर रवि को मारना शुरू कर दिया। रवि ने बताया की दो युवकों ने उसे जोर से पकड़ लिया और तीसरे ने उसके मुंह पर मुक्के मारे और उसका हाथ भी तोड़ दिया। रवि की आंख पर गहरी चोट आई है। उसके साथी दिनेश के 2 दांत भी टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि ने बताया कि उन पर हमला होते देख कर ढाबा संचालक व कुछ ओर लोग भी उन्हें छुड़ाने आए। इसके बाद वह तीनों युवक वहां से फरार हो गए। आसपास के लोग उन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने उनका इलाज शुरू किया। रवि ने बताया कि उनकी उन युवकों से कोई रंजिश नहीं थी और न ही कोई बात हुई थी। हमला करने वाले युवक भी हांसी के ही हैं। उन्होंने बात करने के लिए बुलाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed