{"_id":"6b05e5ce7aeb3504c90d5fc9","slug":"hansi-district-sets-a-record-in-the-pulse-polio-campaign-achieving-102-percent-coverag-hisar-news-c-21-hsr1020-998436-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पल्स पोलियो अभियान में हांसी जिले ने बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य से 1377 अधिक बच्चों को पिलाई दवा, 102 प्रतिशत रही उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पल्स पोलियो अभियान में हांसी जिले ने बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य से 1377 अधिक बच्चों को पिलाई दवा, 102 प्रतिशत रही उपलब्धि
Wed, 25 Nov 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
हांसी। जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है। विभाग की टीमों ने 59 हजार 748 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा था, जबकि अभियान के दौरान 61 हजार 152 बच्चों को दवा पिलाई गई। इस तरह जिले में 102 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाया।
जिले में अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए थे। इसके लिए करीब 660 स्वास्थ्य टीमों को मैदान में उतारा गया था। इन टीमों ने जिलेभर में बनाए गए 330 पोलियो बूथो पर बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने घरों और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भी अभिभावकों को बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने के लिए जागरूक किया, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रह जाए।
विभाग की टीमों ने अभियान को केवल बूथों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचने के लिए सामूहिक प्रयास किए। इसका परिणाम रहा कि निर्धारित लक्ष्य से करीब दो हजार अधिक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव डाबला ने पल्स पोलियो अभियान की सफलता पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वॉलंटियर्स का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में सभी की अहम भूमिका रही है। टीमों ने पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ काम करते हुए निर्धारित लक्ष्य से अधिक बच्चों को दवा पिलाने में योगदान दिया।