{"_id":"6265859e4329766a6b4b0088","slug":"handball-ladwa-s-team-champion-in-boys-junior-category-hisar-news-hsr6299277161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल : लड़कों के जूनियर वर्ग में लाडवा की टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबाल : लड़कों के जूनियर वर्ग में लाडवा की टीम चैंपियन
विज्ञापन
महाबीर स्टेडियम में जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मैच में खेलती उमरा व लितानी क
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। महाबीर स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। चार वर्गों में हुई प्रतियोगिता में विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। लड़कों-लड़कियों के मिनी वर्ग और जूनियर लड़कों के वर्ग में लाडवा की टीम चैंपियन बनी।
लड़कों के मिनी वर्ग में फाइनल मैच लाडवा व एलपीएस स्कूल धांसू के बीच खेला गया। इस मैच में लाडवा की टीम 12-8 से विजेता बनी। श्रेष्ठ गोलकीपर अरमान एलपीएस स्कूल धांसू और श्रेष्ठ खिलाड़ी लाडवा से आर्यन रहा। लड़कियों के मिनी वर्ग में लाडवा और एसएसएम स्कूल धमाना के बीच मैच हुआ। इसमें लाड़वा की टीम ने 14-13 से जीत हासिल की। श्रेष्ठ गोलकीपर एसएसएम स्कूल धमाना से नीलम और श्रेष्ठ खिलाड़ी लाडवा से काफी रही। लड़कों के सब जूनियर वर्ग में हिंदू पब्लिक स्कूल चौधरीवास ने लाडवा को 19-17 से हराया। बेस्ट गोलकीपर लाडवा से अमित रहा। श्रेष्ठ खिलाड़ी हिंदू पब्लिक स्कूल चौधरीवास से विपुल रहा।
लड़कियों के सब जूनियर वर्ग में उमरा ने लाडवा को 24-18 से हराया। लाडवा से श्रेष्ठ खिलाड़ी सुरक्षा और उमरा से श्रेष्ठ गोलीकपर ऋतु रही। लड़कों के जूनियर वर्ग में लाडवा ने घिराय को 27-24 से हराया। घिराय से श्रेष्ठ गोलकीपर विजय रहा। लाडवा से संजीव श्रेष्ठ खिलाड़ी रहा। लड़कियों के जूनियर वर्ग में उमरा ने लितानी को 13-10 से हराया। महिला खिलाड़ियों के सीनियर वर्ग में उमरा ने लाडवा को 27-19 से हराया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय हैंडबाल प्रतियोगिता जिला हैंडबाल संघ के तत्वावधान में लाडवा हैंडबाल फाउंडेशन की ओर से की करवाई गई थी। मंच संचालन डीपीई कुलदीप नैन ने किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा पहुंचे और विजेता टीमों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमेर सिंह पहुंचे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने की। इस अवसर पर जिला हैंडबाल संघ के महासचिव अनूप कस्वां, साई से पूर्व सीनियर हैंडबाल कोच स्वरूप सिंह चहल, जिला हैंडबाल संघ के प्रधान सतपाल ढांडा, फिजिकल लेक्चरार संजीव आर्य, रमेश सिहाग, योगेश शर्मा, राजेंद्र बुरा, पूजा कस्वां, कृष्ण पूनिया, सतबीर पानू, लाडवा हैंडबाल फाउंडेशन के प्रधान प्रदीप लांबा, महावीर पूनिया, अशोक पूनिया, हरदीप कस्वां, दीपक पंवार, संदीप सिंधू, मनोज भड़, संदीप पूनिया, उमेश शर्मा, नवीन पूनिया, सुरेश मलिक, विष्णु, जसबीर आदि उपस्थित रहे।