फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hand carts will soon be purchased for cleaning, old ones will also be repaired

Hisar News: सफाई के लिए जल्द खरीदी जाएंगी हाथ रेहड़ियां, पुरानी भी होंगी दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hand carts will soon be purchased for cleaning, old ones will also be repaired
हिसार। नगर निगम सफाई के लिए जल्द ही हाथ रेहड़ियां खरीदेगा। इसके लिए टेंडर लगाया जाएगा। मंगलवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों के संबंध में निगमायुक्त नीरज के साथ बैठक की। बैठक में कर्मचारियों की 20 लंबित मांगों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने कहा कि कुछ मांगें मुख्यालय से संबंधित हैं। इन्हें जल्द ही मुख्यालय भिजवाया जाएगा। नगर निगम के लिए कर्मचारियों को सामुदायिक केंद्र की बुकिंग में छूट देने मांग पर निगमायुक्त ने कहा कि इस विषय के संबंध में सदन की बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा। वार्ड 1 से 10 में सफाई कर्मचारियों को हाथ रेहड़ी देने बारे में सीएसआई ने बताया कि टूटी पड़ी रेहड़ियों को जल्द ही ठीक करवाकर दे दिया जाएगा। वहीं 11 से 20 वार्ड की खराब पड़ी हाथ रेहड़ियों को ठीक करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्थायी व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एलटीसी देने के विषय पर निगमायुक्त ने कहा कि 108 कर्मचारियों को एटीसी की मंजूरी दी जा चुकी है। हाजिरी शेड में शौचालय की व्यवस्था की बात कही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी ईमानदारी से अपने कार्य को संपन्न करें, किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed