फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Half burnt body of woman found in Kanoh, case of murder registered against four including husband

Hisar News: कनोह में महिला का अधजला शव मिला, पति समेत चार पर हत्या का केस दर्ज

Fri, 02 Feb 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Feb 2024 11:57 PM IST
सार

झाड़ियों में शव के पास डीजल की कैनी पड़ी थी। अग्रोहा थाना पुलिस ने मृतका के पति कुलदीप, सास रामरती, ननद रानी व ननदोई दलबीर के खिलाफ दर्ज केस में हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने की धारा जोड़ दी हैं।

विज्ञापन
Half burnt body of woman found in Kanoh, case of murder registered against four including husband
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के हिसार के अग्रोहा क्षेत्र के गांव कनोह की महिला सुमन (37) का अधजला शव झाड़ियों में मिला। अग्रोहा पुलिस ने महिला के भाई के बयान पर मृतका के पति कुलदीप समेत चार नामजद के खिलाफ हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

जींद जिले के गांव पेगा निवासी बलराम ने बताया कि उसकी बहन सुमन की शादी वर्ष 2005 में गांव कनोह निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। उसके जीजा ने उसकी बहन की गुमशुदगी की सूचना दी। इस पर वह कनोह गांव पहुंचा और रात को वहीं रुक गया। शुक्रवार सुबह उसे पता चला कि गांव के पास ही अधजली अवस्था में एक शव मिला है।

विज्ञापन

 

वह मौके पर गया तो शव उसकी बहन सुमन का मिला। पास में डीजल की कैनी पड़ी थी। बलराम ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उसकी बहन की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया है। सुमन के तीन लड़के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed