फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hailstorm causes 50% damage to wheat and mustard crops

Hisar News: ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल में 50 फीसदी तक नुकसान

Tue, 04 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 04 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm causes 50% damage to wheat and mustard crops
हिसार। जिला प्रशासन ने पिछले दिनों ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसके मुताबिक जिले में 5850 एकड़ में गेहूं और 3180 एकड़ में खड़ी सरसों की फसल को 50 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जिले के हांसी ब्लॉक में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस ब्लॉक में 92900 एकड़ में गेहूं की फसल में 25 प्रतिशत और 5850 एकड़ में गेहूं की फसल को 26 से 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। इसके अलावा नारनौंद में 82350 एकड़ में गेहूं की फसल को 0 से 25 प्रतिशत, हिसार ब्लॉक एक में 22500 एकड़ में 0 से 25 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। बास, आदमपुर, अग्रोहा, हिसार द्वितीय, बरवाला व उकलाना ब्लॉक में गेहूं की फसल में नुकसान शून्य है।
विज्ञापन

सरसों की फसल की बात करें तो हांंसी में 25195 एकड़ में 0 से 25 प्रतिशत और 3180 एकड़ में 26 से 50 फीसदी तक नुकसान हुआ है। वहीं, बास में 3775 एकड़ में , नारनौंद में 7750 एकड़ में , हिसार प्रथम में 670, बरवाला में 125 एकड़ में सरसों की फसल को 0 से 25 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed