फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   H TET paper leak, Aspirant shocked

उम्मीदों पर फिरा पानी

Sun, 15 Nov 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
H TET paper leak, Aspirant shocked

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में लेवल थ्री की परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों के घर पहुंचते ही पेपर रद होने की सूचना ने करीब 10 हजार 956 युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन


सुरक्षा के अब तक के सबसे कड़े प्रबंध किए जाने के बाद भी पेपर लीक होने के बाद परीक्षार्थियों में मायूसी है। शनिवार को लेवल थ्री के 11652 अभ्यर्थियों की सांध्यकालीन सत्र में 3 बजे से 5.30 तक परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


इसमें करीब 95 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे और 10 हजार 956 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 46 परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। हर एक परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक मशीन के जरिए अभ्यर्थियों के अंगूठे के निशान लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर परीक्षा केंद्र पर तीन-तीन आर्ब्जवर नियुक्त किए गए थे। परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू लगाई गई थी।

परीक्षा केन्द्र में एक घंटा पूर्व अभ्यर्थियों की इंट्री शुरू कर दी गई और 2 बजकर 50 मिनट पर प्रवेश रोक दिया गया। इससे लेट आने वालों को इंट्री नहीं दी गई। जिसके चलते करीब 300 से ज्यादा स्टूडेंट्स को वापस लौटना पड़ा।

परीक्षार्थियों की परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने से पूर्व सघन तलाशी ली गई। मोबाइल, पर्स सहित अन्य सामान को परीक्षा केंद्र में नहीं ले जाने दिया गया। पेन, रोल नंबर स्लिप को ही अंदर ले जाने की अनुमति थी।

सुरक्षा के प्रबंध
सभी 46 परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी करवाई गई। गेट में इंट्री के समय ही हर एक का चेहरा कैमरे में कैद किया गया। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के कक्षों में सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी रही।

आठ बजे रवाना की उत्तर पुस्तिका
शाम करीब साढे़ पांच बजे परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जाट कॉलेज में बने कलेक्शन सेंटर में जमा करवाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी मधु मित्तल की मौजूदगी में सभी पेपर सील किए गए।

इसके बाद यहां तीन बार गणना की गई। पूरा रिकॉर्ड सही होने पर इसकी वीडियोग्राफी कराते हुए इसे रात 8 बजे रवाना कर दिया गया।

आज परीक्षा का शेडयूल
दिन             समय                     लेवल               परीक्षार्थी
15 नवंबर         10.30 से 1.00             वन                12374
15 नवंबर         3 से 5.30                दो                 14,886

विश्वास स्कूल में बनाया यूएमएसी
एचटेट की परीक्षा में नकल का एक केस बनाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी मधु मित्तल ने बताया कि विश्वास स्कूल में एक अभ्यर्थी के पास पर्ची मिली, जिसके बाद उसका यूएमसी का केस बना दिया गया।

बोर्ड को इसका रिकॉर्ड भेज दिया गया है।

कंट्रोल रूम में बायोमेट्रिक की शिकायत
एचटेट के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। इसमें परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले बायोमेट्रिक में कुछ दिक्कत आने की शिकायत आई।

बोर्ड के अधिकारियों ने इसे दूर कराया। कुछ केंद्रों पर जैमर सही से काम न करने की शिकायत भी आई।

एसपी साहब निकले जांच करने
परीक्षा कराने के लिए करीब 650 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने खुद कई परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया था। इसके अलावा डीएसपी, इंस्पेक्टर्स, सब इंस्पेक्टर्स रैंक के ऑफिसरों ने लगातार केंद्रों की निगरानी की।


शहर में लगा रहा जाम
परीक्षा से पहले और परीक्षा के बाद शहर में जाम की स्थिति रही। परीक्षा केन्द्रों के बाहर मुख्य सड़क पर परीक्षार्थियों के आते ही जाम लग गया। वहीं रेलवे स्टेशन और बस डिपो पर भी भारी भीड़ रही।

बसें और ट्रेनें ठसाठस होकर चलीं। कुछ बसों में तो पैर रखने तक की जगह नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed