फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gundaraj: Scuffle with corporation team, policeman got rid of 9 cows, cattle ranchers

गुंडाराज : निगम टीम से हाथापाई, पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा 9 गोवंश छुड़ा ले गए पशुपालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gundaraj: Scuffle with corporation team, policeman got rid of 9 cows, cattle ranchers
निगम कर्मचारी के हाथ से जबरदस्ती रस्सा छीनता पशुपालक। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर में हजारों की संख्या में सड़कों पर बेसहारा पशु घूम रहे हैं। इनमें ज्यादातर दुधारू और पालतू हैं। नगर निगम टीम की ओर से सोमवार को 12 दिन बाद शहर में पशु पकड़ो अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी साथ थे। सुबह करीब 10 बजे टीम ने चंदूलाल बाग क्षेत्र में अभियान शुरू किया और पशु पकड़े। इस दौरान कुछ पशुपालकों ने पहले निगम की टीम से हाथापाई की। फिर पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा 9 गोवंश छुड़वा ले गए।
विज्ञापन

घायल पुलिस कर्मचारी बख्शी कुमार को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा। इस मामले में नगर निगम ने एक नामजद सहित 11 लोगों के खिलाफ जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

टीम ने गाड़ी में चढ़ा लिए थे 7 पशु
निगम की टीम के अनुसार सोमवार को चंदूलाल बाग के साथ लगती रेल लाइन के पास से पुलिस की मौजूदगी में पशु पकड़े जा रहे थे। इस दौरान टीम ने 9 गोवंशों को पकड़ लिया था। इनमें से 7 गोवंश को गाड़ी में चढ़ा लिया था। इसी दौरान मोनिया गुर्जर व उसके साथ 10 अन्य लोगों ने टीम के साथ हाथापाई की। बाद में अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी गोवंश को छुड़वा ले गए। पशुपालकों को जब पुलिस कर्मचारी बख्शी कुमार ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। पशु पकड़ने वाली टीम में रोहित, अजय, दीप कुमार, कृष्ण, जीवन कुमार, कुलदीप, सुनील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी बंद होने से बची जान
घायल पुलिस कर्मचारी बख्शी कुमार ने बताया कि निगम की टीम पशु पकड़ रही थी। इसी बीच कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर पहुंचे। उन्होंने मुझ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी बंद होने से मेरी जान बच गई। हालांकि गाड़ी मेरे पैरी पर चढ़ा दी थी। आरोपियों ने वहां बंधी गायों को रस्सा खोलकर छुड़वा लिया।

एसपी को सुरक्षा व्यवस्था बढ़वाने के लिए लिखा पत्र
इस घटना के बाद निगम अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को पशु पकड़ने के अभियान को लेकर ज्यादा पुलिस कर्मचारी उपलब्ध करवाने को पत्र लिखा है। निगम अधिकारियों ने एसपी से पीसीआर व राइडर उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि पशुपालक अभियान में बाधा न पहुंचा सके।
कब-कब हुईं पशु छुड़वाने की घटनाएं
- 27 सितंबर 2022 को कैमरी रोड स्थित महेश नगर में दो पशुपालक निगम कर्मचारियों पर ईंटें बरसाकर गायों को छुड़वा ले गए।
- 9 सितंबर 2021 को सैनियान मोहल्ला में पशुपालक पुलिस कर्मचारी को दबोचकर 30 गायों को छुड़वा ले गए।
- 03 सितंबर 2021 को नई सब्जी मंडी से पशुपालकों ने बांधे गए 10 पशुओं को छुड़वाया।
- 23 जून 2021 को सेक्टर-14 में पशुपालकों ने झगड़ा कर टीम के कब्जे से पशु छुड़वाए।
- 22 जून 2021 को सेक्टर-14 में बाइक सवार पशुपालकों ने टीम से कई पशु छुड़वाए।
- 19 जून 2021 को कमला नगर में पशुपालक ने छुरे से रस्सा काटकर पशु छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed