{"_id":"632371fc8f44ab3e28392bca","slug":"gst-evasion-of-15-crores-by-making-a-fake-firm-two-accused-arrested-hisar-news-hsr6420052144","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फर्म बनाकर 15 करोड़ की जीएसटी चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फर्म बनाकर 15 करोड़ की जीएसटी चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। साइबर क्राइम थाना हांसी की टीम ने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्यों ने 35 फर्जी फर्म बनाकर उन पर 70 करोड़ का टर्नओवर दिखाया था। फर्जी फर्मों के जरिये 15 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी हुई है।
हांसी की एसपी नितिका गहलोत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कुछ दिन पूर्व मंडी सैनियान निवासी प्रीतम सैनी ने साइबर थाने में उनके नाम पर फर्जी फर्म बनाने का मामला दर्ज कराया था। प्रीतम सैनी ने बताया कि उसके नाम से फर्जी फर्म बनाकर करीब दो करोड़ रुपये का टर्नओवर दिखाया गया है। इस मामले की साइबर थाना प्रभारी पीएसआई सुभाष व साइबर सेल टीम ने जांच की। जांच के बाद दो आरोपियों दिल्ली के शकूरपुर बस्ती निवासी शुभम और मुंडका निवासी दीपांशु उर्फ मोंटी को गिरफ्तार किया गया है। इनका एक सहयोगी राघव फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों आरोपी 12वीं पास हैं। आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, तीन पेन ड्राइव, चार डेबिट कार्ड, दो पैनकार्ड, विभिन्न फर्मों के 40 फर्जी बिल, एक हार्डडिस्क, एक रुपये गिनने वाली मशीन, दो आधार कार्ड, आठ चेक और एक डोंगल बरामद किया है।
एसपी ने बताया कि जीएसटी चोरी के मामले में शुभम मास्टरमाइंड है और वह दीपांशु व राघव के साथ मिलकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर नकली फर्म बनाते थे। राघव इन्हें लोगों के आधार व पैन कार्ड की हार्ड कॉपी मुहैया कराता था। आरोपी एनसीआर क्षेत्र के व्यापारियों को इन नकली फर्म के असली बिल उपलब्ध करवा कर जीएसटी चोरी किया करते थे। शुभम व दीपांशु ने करीब 35 नकली फर्म खोल रखी थी। इन 35 नकली फर्म का करीब 75 करोड़ का टर्नओवर है। इस प्रकार करीब 15 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की है। आरोपियों ने इस धंधे को अंजाम देने के लिए 8-10 लड़कों को नौकरी पर भी रखा हुआ था। फर्जी बिल के एवज में आरोपी व्यापारियों से कमीशन लिया करते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान फरार चल रहे आरोपी राघव व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। आरोपियों द्वारा जिन व्यापारियों को फर्जी बिल उपलब्ध करवाए गए थे, उन सभी को नोटिस जारी कर पूछताछ व जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
26 सिपाही बने हेड कांस्टेबल
हांसी। हरियाणा पुलिस के 26 सिपाहियों को पदोन्नति देकर हेड कांस्टेबल बनाया गया है। एसपी नितिका गहलोत ने पदोन्नति पाए पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में ईमानदारी और निष्पक्ष रूप से कार्य करने को प्रेरित किया।