{"_id":"60c65b838ebc3e87100c3193","slug":"group-rape-with-woman-hisar-news-rtk612855656","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद (हिसार)। उपमंडल के एक गांव की एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला ने इसकी शिकायत नारनौंद पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में 36 वर्षीय महिला ने बताया कि 11 जून की रात करीब 8 बजे वह घर पर थी। उसी दौरान तीन सगे भाई आए और उनमें से एक युवक जबरदस्ती उसके घर में घुस गया और उसके दो भाई घर के बाहर खड़े रहे। युवक ने अंदर आते ही उसके मुंह में कुछ नशीला पदार्थ डाल दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई और इस दौरान तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद सुबह उसे होश आया। आरोपियों ने उसे किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत नारनौंद पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 376डी, 450 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच की जा रही है
महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- नायब सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद।