फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   grin market hisar,

1.30 करोड़ से सुधरेगे अनाज मंडी के हाल

Tue, 29 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 29 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
grin market hisar,
Grain market - फोटो : Bureau

अनाज मंडी में फैली अव्यवस्थाओं से मंडी व्यापारियों को जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। मंडी में सुधार के लिए मार्केट कमेटी द्वारा 1 करोड़ 30 लाख का एस्टीमेट तैयार किया गया है, जिसमें से पुरानी पाइप लाइन को बदलने के लिए 30 नवंबर को टेंडर निकाले जाने हैं। गौरतलब है कि मंडी में चारदीवारी बनाने से लेकर, पुरानी पाइप लाइनों केेे बदलने के साथ, नई फड़ों के निर्माण कार्य किए जाने हैं। मार्केट कमेटी अधिकारियों के अनुसार सर्वप्रथम मंडी में पुरानी पाइप लाइनों की जगह नई पाइप लाइन लगाई जाएगी, जिससे मंडी में पानी को लेकर आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। इसके बाद दुकानों के आगे फड़ बनाने व चारदीवारी बनाने का कार्य किया जाएगा। मंडी में पिछले काफी समय से पानी की पाइप लाइनें पुरानी होने के चलते सप्लाई व लीकेज की समस्या बनी हुई है। जिस कारण मंडी में व्यापारियों से लेकर फसल बेचने आने वाले किसानों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


45 लाख में लगाई जाएगी पानी की पाइप लाइनें
अनाज मंडी में मंडी के चारों तरफ लगी पानी की पुरानी पाइपों लाइनों को बदलने के लिए 45 लाख का एस्टीमेट तैयार किया गया था। इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। इससे करीब 2 किलोमीटर में बिछी पुरानी पाइप लाइनों को बदला जाएगा, जिससे मंडी में पानी की सप्लाई व लीकेज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


पाइप लाइन लगाने के बाद फड़ व चारदीवार को होगा निर्माण
अनाज मंडी में नई पाइप लाइन लगाने के बाद फड़ व चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। मंडी में मौजूदा समय में कुल 257 दुकानें बनी हुई है। जिनमें से दुकान न. 1 से 74 न. तक फड़ों का निर्माण किया जाएगा। इन दुकानों के आगे बनी फड़ काफी जर्जर अवस्था में है। वहीं दुकान न. 2 से 164 न. दुकान तक पिछले वर्ष फड़ों का निर्माण किया गया था। फड़ों के निर्माण के बाद मंडी के चारों ओर चारदीवारी का भी निर्माण किया जाएगा। फड़ों के निर्माण से व्यापारियों को फसलों को रखने में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लावारिस पशुओं की समस्या से मिलेगा छुटकारा
मंडी में पिछले काफी समय से पशु जैसे लावारिस गाय, सुअर, बकरी आदि आने से मंडी में गंदगी का माहौल बना रहता था। इससे व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चारदीवारी बनने व सिर्फ दो गेट से मंडी में प्रवेश होने से इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।


फसलों की चोरी की समस्या से भी मिलेगी निजात
चारदीवारी का निर्माण होने से मंडी में चोरी की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। पिछले कुछ सालों में मंडी से किसानों की फसल चुराने के बहुत से मामले सामने आए है। चारदीवारी बनने से इन घटनाओं पर भी रोक लग जाएगी।


मंडी में नई पाइप लाइन लगाने के लिए बजट मिल चुका है। इसके लिए 30 नवंबर को टेंडर अलॉट किए जाने हैं। इसके बाद फड़ व चारदीवारी का टेंडर निकाला जाएगा।
- अमनजीत, सचिव, अनाज मंडी, हिसार

मंडी में पिछले काफी समय से फसलों की चोरी के मामले आ रहे है, जिस कारण चारदीवारी बनाने की मांग की गई थी। वहीं पशुओं के कारण भी काफी दिक्कतें आ रही थी।
- संतलाल, प्रधान, अनाज मंडी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed