फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Greed kills the mind... Businessman cheated of crores

Hisar News: लालच में मति गई मारी... करोड़ों का चूना लगा गया कारोबारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Greed kills the mind... Businessman cheated of crores
हिसार। पोंजी स्कीम के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर एक चावल कारोबारी सैकड़ों लोगों के करोड़ों रुपये लेकर रोतारात परिवार सहित गायब हो गया। सोमवार सुबह जब लोगों का इसका पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। लुट चुके लोगों ने कहा कि लालच में उनकी मति मारी गई थी, जो कारोबारी के चंगुल में फंस गए। पीड़ितों ने पुरानी सब्जी मंडी चौकी पुलिस को मौखिक शिकायत दी।
विज्ञापन

सब्जी मंडी चौकी के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव ढाणी सांचला निवासी व्यापारी शहर के मनफूल नगर में किराये के मकान में रहकर पिछले करीब 30 साल से कारोबार कर रहा था। शिकायत लेकर आए लोगों ने बताया कि व्यापारी ने शुरुआती दो दशक तक सब्जी मंडी के पास किराना की दुकान चलाई, इसके बाद चावल के थोक व्यापार में उतर गया। करीब दस साल पहले उसने ब्याज पर पैसे लेना शुरू किया। पहले तो वह रकम समय पर लौटाता रहा, लेकिन धीरे-धीरे पाेंजी स्कीम के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देने लगा। उसने एक हजार, दो हजार, पांच हजार और दस हजार रुपये तक की योजनाओं में निवेश करवाना शुरू कर दिया, जिसमें सैकड़ों लोग फंस गए। 25 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे वह पत्नी और दो बच्चों सहित घर से निकल गया। वह कपड़े, गहने, नकदी व जरूरी दस्तावेज साथ ले गया, जबकि बाकी सामान घर में छोड़ गया। सुबह जब लोग उसके घर पहुंचे तो ताला लगा मिला। शक होने पर उसे फोन किया, लेकिन बंद मिला। लोगों ने कहा कि व्यापारी चार से पांच करोड़ रुपये लेकर भाग गया है। कुलदीप सिंह ने बताया कि कुछ लोग शिकायत लेकर आए थे। अभी लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed