{"_id":"618c1556b5a4994a4c5b947e","slug":"gravel-plant-will-be-transferred-by-april-agreed-in-mahapanchayat-hisar-news-hsr6165385189","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत में बनी सहमति अप्रैल तक स्थानांतरित होंगे बजरी प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत में बनी सहमति अप्रैल तक स्थानांतरित होंगे बजरी प्लांट
विज्ञापन
अग्रोहा। लांधड़ी, अग्रोहा, फ्रांसी, मीरपुर, किरमारा समेत कई गांवों के लोगों की पंचायत बुधवार को अग्रोहा थाने में हुई। इस पंचायत में बजरी प्लांट ठेकेदारों को भी बुलाया गया। पंचायत में ग्रामीणों ने बजरी प्लांटों को दूसरी जगह शिफ्ट करवाने की मांग रखी। इसके अलावा फ्रांसी रोड के निर्माण और स्पीड ब्रेकर बनाने को कहा।
फ्रांसी सरपंच सज्जन सिंह ने बताया कि राजमार्ग नंबर 9 पर लांधड़ी बस स्टैंड के समीप करीब तीन सप्ताह पहले बजरी से भरे डंपर से 17 वर्षीय छात्र शिवम की मौत की हो गई थी। फ्रांसी मार्ग पर लगे बजरी के प्लांट हादसों का कारण बन रहे हैं, जिनको बंद कराने की मांग रखी गई थी। प्लांट ठेकेदारों ने ग्रामीणों से कुछ समय देने की मांग की। ठेकेदारों ने कहा कि सर्दी में रोड बनाने का कार्य बंद हो गया है। यहां से प्लांट को जल्द ही दूसरी जगह शिफ्ट करेंगे। ठेकेदारों ने अप्रैल 2022 तक का समय मांगा। ठेकेदारों ने रोड की मरम्मत कराने पर भी सहमति दी।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों व ठेकेदारों के बीच सर्वसम्मति से फैसला ले लिया गया है। जल्द ही वहां पर ब्रेकर बना दिया जाएगा। मार्ग पर पानी का छिड़काव कर रहे हैं। इस मौके पर लांधड़ी सरपंच विजय कुमार पूनिया, अग्रोहा सरपंच बलवीर सिंह भांभू, चेयरमैन अजय जोहार, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड पूर्व कर्मचारी प्रधान जगदीश चंद्र, राजेश किरमारा, संदीप मीरपुर, सुनील कुमार नंदनी, बंसीलाल, सुनील कुमार मौजूद रहे।