फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   grandfather and granddaughter drop out of train girl stock between track and platform

ट्रेन में चढ़ते समय दादी-पोती गिरी, ट्रैक और प्लेटफार्म के बीच फंसी बच्ची

Wed, 12 Apr 2017 12:24 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Wed, 12 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेन में चढ़ते समय सब्जी मंडी एरिया की लक्ष्मी देवी और उनकी छह वर्षीय पोती कृतिका गिर गई। वृद्धा प्लेटफार्म और पोती रेलवे ट्रैक और प्लेटफार्म के बीच गिरी। वहां तैनात जीआरपी के एएसआई जयबीर सिंह ने लोगों की मदद से बच्ची को तुरंत बाहर निकाला। दादी-पोती का प्राथमिक उपचार करा उनको दूसरी ट्रेन में सिरसा भेजा गया।
विज्ञापन


वृद्धा लक्ष्मी छह वर्षीय पोती कृतिका के साथ मंगलवार को साढे़ बारह बजे रेलवे स्टेशन पर सिरसा जाने वाली ट्रेन में चढ़ने लगी। भीड़ ज्यादा होने के कारण दोनों चढ़ नहीं पाई और वे लड़खड़ाकर गिर गईं। दादी प्लेटफार्म पर गिरी और बच्ची रेलवे ट्रैक और प्लेटफार्म के बीच जा फंसी। वहां तैनात जीआरपी के एएसआई जयबीर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए लोगों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला। एसआई रोहताश, एचसी बलवंत शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। फिर रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन को रुकवाया गया। बाद में ट्रेन रवाना हुई। पुलिस ने मौके पर चिकित्सक बुलवाकर दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया। लक्ष्मी सिरसा में रह रहे अपने बेटे जितेंद्र के पास जा रही थी। उनको ऐलनाबाद जाना था। पुलिस कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद दादी-पोती को कटड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में सिरसा के लिए ढाई बजे बिठाया। फिर वे सिरसा रवाना हो गईं। वृद्धा के परिजनों ने जीआरपी कर्मियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed