फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   gram sachiv examination cheating case - car and mobile impounded from accused

ग्राम सचिव परीक्षा में नकल का मामला : आरोपी से मोबाइल व कार बरामद

Tue, 16 Mar 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
gram sachiv examination cheating case - car and mobile impounded from accused
ग्राम सचिव परीक्षा में नकल के मामले में गिरफ्तार रोहतक के बसाना गांव निवासी आरोपी धर्मेंद्र को पुलिस ने चार दिन के रिमांड के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी से पुलिस ने रिमांड अवधि में एक मोबाइल फोन व एक कार बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपी का कहना है कि उसने वॉकी-टॉकी को रोहतक के पास नहर में फेंक दिया था। उल्लेखनीय है कि मामले के संबंध में सिविल लाइन थाने में 9 जनवरी को केस दर्ज किया गया था। आरोपी धर्मेंद्र को पुलिस ने 11 मार्च को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश कर उसे 15 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी धर्मेंद्र ने ग्राम सचिव पद की परीक्षा में नकल के लिए सोनीपत के जाफराबाद निवासी रविंद्र से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व उत्तर कुंजी ली थी। मामले में आरोपी रविंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी धर्मेंद्र से जो कार बरामद की गई है। इसी कार से आरोपी परीक्षा देने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed