फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government should give special package to businessmen and industrialists in the annual budget of the state: Bajrang Garg

प्रदेश के वार्षिक बजट में व्यापारी व उद्योगपतियों को विशेष पैकेज दे सरकार : बजरंग गर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Government should give special package to businessmen and industrialists in the annual budget of the state: Bajrang Garg
हिसार। व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक रविवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विचार किया गया। बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश के वार्षिक बजट में व्यापारी व उद्योगपतियों को विशेष पैकेज देना चाहिए। प्रदेश में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा रियायतें देने का काम करना चाहिए ताकि नुकसान में चल रहे उद्योगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में लगातार व्यापार व उद्योग कम होते जा रहे है, जिसका मुख्य कारण टैक्स की दरें ज्यादा होना है। गर्ग ने कहा कि सरकार को बजट में छोटे व मध्यम उद्योगों को बिजली के बिलों में 50 प्रतिशत सब्सिडी देनी चाहिए। बजट में सरकार को गांव स्तर पर छोटे व मध्यम उद्योग लगाने पर 25 लाख रुपये तक बिना ब्याज लोन देने का नियम बनाना चाहिए। सरकार को बजट में पेट्रोल व डीजल पर से वेट कर कम करना चाहिए। केंद्र सरकार की तरफ से अनाप-शनाप जीएसटी लगाने के बाद हरियाणा सरकार को अनाज, फल व सब्जी पर से मार्केट फीस समाप्त करना चाहिए ताकि आम जनता को महंगाई की मार से राहत मिल सके, जिससे हरियाणा में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा मिल सकें। हरियाणा में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा मिलने से लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इस से हरियाणा में काफी हद तक बेरोजगारी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed