फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government should give one thousand rupees per quintal to farmers under Bhavantar Yojana: Shruti Chaudhary

सरकार भावांतर योजना के तहत किसानों को दे प्रति क्विटंल एक हजार रुपये: श्रुति चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Government should give one thousand rupees per quintal to farmers under Bhavantar Yojana: Shruti Chaudhary
चरखी दादरी। सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है, लेकिन मौजूदा लाचार और कमजोर जनप्रतिनिधियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह बात भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने रविवार को प्रेस को जारी बयान में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भिवानी और महेंद्रगढ़ जिले में भाजपा सांसद व विधायकों में इतना साहस नहीं है कि वे लोगों की आवाज सरकार तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि किसान बाजरे की फसल बेचने के लिए दर- दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं, परंतु उनकी कोई सुनने को राजी नहीं है। पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बार-बार बाजरे की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदने की बात कहते रहे हैं, लेकिन आज बाजरा को खरीदने वाला कोई नहीं मिल रहा है। किसानों को महज 600 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर योजना के देने का बात की जा रही है, जो नाकाफी है। उन्होंने कहा कि किसान को कम से कम एक हजार रुपये प्रति क्विंटल भावांतर योजना के तहत मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बारिश और जलभराव के कारण सैकड़ों गांवों में किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। सरकार ने स्पेशल गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन उसमें भी बड़ा घालमेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed