{"_id":"67d5c0e45fe17a2cc9055b08","slug":"government-purchase-of-mustard-did-not-happen-on-the-first-day-18-quintals-of-mustard-reached-the-grain-market-of-hisar-hisar-news-c-21-hsr1020-585269-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पहले दिन नहीं हुई सरसों की सरकारी खरीद, हिसार की अनाज मंडी में पहुंची 18 क्विंटल सरसों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पहले दिन नहीं हुई सरसों की सरकारी खरीद, हिसार की अनाज मंडी में पहुंची 18 क्विंटल सरसों
विज्ञापन
अनाज मंडी में पहुंची सरसों की फसल।
हिसार। जिले की मंडियों में शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू की गई। मगर हिसार की नई अनाजमंडी में पहले दिन कोई खरीद नहीं हो सकी। अभी सरसाें में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण किसान मंडी में सरसों लेकर नहीं पहुंचे। शनिवार को मंडी में 18 क्विंटल सरसों पहुंची थी। जिले की 13 मंडियों में सरसों की खरीद होगी।
हरियाणा वेयर हाउस की ओर से सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी। 8 प्रतिशत नमी तक किसान सरसों को सरकारी रेट पर बेच सकते हैं। अधिकारियों की मानें तो किसान सरसों को सुखाकर लाए। सरसों में साफ-सफाई हो, ताकि उसे सरकारी रेट पर बेचने में कोई परेशानी न हो। हालांकि प्राइवेट एजेंसी 5200 से लेकर 5800 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों खरीद रही है। जबकि सरकारी रेट 5950 रुपये प्रति क्विंटल है।वर्ष 2023 में सरसों का एमएसपी 5,450 और वर्ष 2024 में 5,650 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर सरसों खरीदी गई थी। इस बार सरसों की खरीद दस दिन पहले शुरु की गई है। पिछले साल सरसों की खरीद 25 मार्च से शुरु की गई थी।
इन मंडियों में होगी खरीद : हिसार नई मंडी, बास, हांसी, लोहारी राघो, उकलाना, आदमपुर, नारनाैंद, बरवाला, अग्रोहा, घिराय, सिसाय, बालसमंद और खेड़ी चोपटा।
-- -- -- -- --
शेड के नीचे रखा हुआ आढ़तियों का सामान
नई अनाजमंडी में सरसों की आवक शुरू हो गई है। शनिवार को भी 18 क्विंटल सरसों पहुंची थी। हालांकि सरकारी खरीद नहीं हो पाई। मगर अभी भी मंडी में शेड को पूरी तरह खाली नहीं किया गया है। शेड के नीचे कई जगह आढ़तियों ने अपना सामान रखा हुआ है। शुक्रवार को जिले में कई स्थानों पर बारिश हुई। शनिवार को भी सुबह के समय बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू की गई। मगर हिसार की नई अनाजमंडी में सरकारी रेट पर सरसों बेचने के लिए कोई भी किसान नहीं पहुंचा। खरीद को लेकर हमारी ओर से सभी तैयारियां पूरी है। मंडी में आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - अशोक कुमार, सुपरवाईजर, मार्केट कमेटी हिसार।