{"_id":"63373d772bb59b74b92fe3ef","slug":"government-procurement-of-millet-from-today-farmers-will-be-able-to-sell-up-to-14-percent-moisture-hisar-news-hsr643396795","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरे की सरकारी खरीद आज से, 14 फीसदी नमी तक बेच सकेगा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरे की सरकारी खरीद आज से, 14 फीसदी नमी तक बेच सकेगा किसान
विज्ञापन
हिसार। नई अनाज मंडी में एक अक्तूबर से बाजरा की सरकारी खरीद शुरू हो रही। इसको लेकर मार्केट कमेटी की ओर से तैयारी पूरी की जा चुकी है। यदि बाजरा में 14 प्रतिशत तक नमी हुई तो भी किसान अपनी फसल बेच सकेगा। फसल लाने के दौरान किसान को आधार कार्ड और मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत की फोटोकॉपी लानी अनिवार्य होगी।
वहीं मार्केट कमेटी के अधिकारियों के अनुसार अभी तक उनके पास मूंग की खरीद को लेकर कोई भी पॉलिसी नहीं आई है। हैफेड की ओर से बाजरा की सरकारी खरीद की जाएगी। रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन तक खरीद होगी। बाजरा का सरकारी रेट 2350 रुपये प्रति क्विंटल है। हालांकि अभी मंडी में बाजरा आना शुरू हो चुका है। फिलहाल बाजरा प्राइवेट एजेंसी खरीद रही है, जोकि 1550 रुपये से लेकर 1950 रुपये तक बिक रहा है। उधर, मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने दावा किया है कि मंडी में आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बिजली से लेकर पानी की व्यवस्था पूरी की जा चुकी है।
नई अनाज मंडी में शेड के नीचे कब्जा
नई अनाज मंडी में शेड के नीचे आढ़तियों ने कब्जा किया हुआ है। शेड के नीचे ट्रक से लेकर खाद के कट्टे रखे हैं। ऐसे में यदि शेड खाली नहीं हुए तो किसानों को फसल रखने में परेशानी आ सकती है। हर बाद मार्केट कमेटी के अधिकारियों की ओर से मंडी में सुविधा देने के वादे किए जाते हैं, मगर हकीकत में उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
हमारी ओर से तैयारी पूरी की जा चुकी है। शनिवार से बाजरा की सरकारी खरीद शुरू होगी। हैफेड की ओर से बाजरा की खरीद होगी। 14 प्रतिशत तक नमी वाली फसल की बिक्री होगी। - भरत सिंह, असिस्टेंट सेक्रेटरी, मार्केट कमेटी