फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government Primary School of Satrod Kalan will get electricity after one year

Hisar News: एक साल बाद सातरोड़ कलां के राजकीय प्राइमरी स्कूल को मिलेगी बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Government Primary School of Satrod Kalan will get electricity after one year
 गांव सात रोड के सरकारी स्कूल में आधी छुट्टी के बाद खेलते बच्चे। 
हिसार। शिक्षा विभाग अपनी लापरवाही के कारण चर्चा में रहता है। जिला शिक्षा अधिकारी की लापरवाही के कारण बिजली बिल बकाया होने से बीते एक साल से गांव सातरोड कलां स्थित राजकीय प्राइमरी का बिजली कनेक्शन कटा रहा। इस कारण स्कूल में पढ़ने वाले 219 विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ी। भीषण गर्मी में बिना पंखों के पढ़ाई करने को विद्यार्थी मजबूर रहे। डीईओ से लेकिर बिजली मंत्री के समक्ष गुहार लगाई गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की तो डीईओ हरकत में आए और पड़ोसी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से कनेक्शन जोड़ने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


4.62 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया तो काटा था कनेक्शन
एक साल से गांव सातरोड कलां स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल का 4.62 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। शिक्षकों ने बताया कि कई बार जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में मामला डाला गया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के दरबार में भी गुहार लगाई। बकाया बिल के कारण बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया। करीब एक साल से विद्यार्थी व शिक्षक इसका खामियाजा भुगत रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूल में पढ़ते हैं 219 विद्यार्थी
सातरोड कलां स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में कुल 219 विद्यार्थी पढ़ते हैं, जिनमें 130 लड़कियां व 89 लड़कें शामिल हैं। स्कूल में 13 कमरे व पुस्तकालय है। अतिरिक्त एक हेड टीचर का कार्यालय है, जबकि स्कूल में 9 शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------------------------------------
मामला संज्ञान में है। मैंने बीईओ को पत्र जारी कर समीप के अतिरिक्त सरकारी स्कूल से बिजली कनेक्शन से जोड़ने के आदेश दिए हैं। इस मामले को लेकर संबंधित स्कूल के प्रभारी को भी कार्यालय बुलाया गया था, जिसके बाद फीडबैक लिया गया था। - प्रदीप सिंह नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed